- दोपहर बाद हुई झमाझम बरसात ने मेले का बिगाड़ा मिजाज
Chandauli news : तीन दिवसीय अघोरेश्वर बाबा किनारामके जन्म दिन पर धरती व आकाश दोनों से जलाभिषेक हुआ । हलांकि भारी बारिश के कारण तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहले दिन ही चारो तरफ किचड़ किचड़ से मेले का मिजाज ख़राब हो गया।
बाबा के 427 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ जलाभिषेक व रामायण पाठ से हुआ। रामगढ़ सहित आस पास कि महिलाएं मंदिर पहुंचकर सोहर गीत गायी।

दोपहर बाद धूप के बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। जो काली बदली व हवा के साथ तेज बरसात देखते देखते शुरू हो गयी। लगभग एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने चारो तरफ जल ही जल कर दिया। मंदिर के ठीक सामने वाले मैदान जहाँ मेला, झूला आदि मनोरंजन के लिए लगाया गया था सब जगह पानी भर गया।
सड़कों पर पानी इस कदर बह रहा था जैसे अघोरेश्वर के दरबार में भक्तों को पहुंचाने वाले मार्ग को समरसेबल के तेज धार से धोया जा रहा था।