Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

धानापुर में नही रुक रही चोरी कि घटना सीढ़ी के रास्ते घर में घुसे चोरों ने महिला को बेहोश कर लाखों के जेवरात उड़ाए

  • बिरना में भी हुयी थी चोरी, पुलिस नही लगा पायी सुराग



Chandauli news : जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। थानों पर तीन तीन इंस्पेक्टर तैनात होने के बाद भी अपराध में कमी नही हो रही है। कुछ ऐसी स्थिति एस समय धानापुर की है. जहाँ दो दो इंस्पेक्टर नियुक्त है इसके बाद भी क्षेत्र में लगातार चोरी बढ़ रही है। दो दिन से चोर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिए। चोरी करने के लिये घुसे चोर खुलेआम असलहा तो कोई बेहोश करने वाले स्प्रे लेकर चल रहे है। जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।


धानापुर के बिरना में बुधवार को तो आवाजापुर गांव में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि जिस कमरे में महिला सो रही थी, उसी दौरान चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे। घर के अभिभावक धर्मेंद्र सिंह को बाहर से कमरे में बंद कर दिया गया था। इसके बाद चोरों ने काफी देर तक इत्मीनान से घर खंगाला और सीढ़ी के रास्ते से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया की चोरी गए सामान में एक सोने की चेन, दो जोड़ी झुमका, कान की बाली, दो सोने के बिन्दी, तीन सोने की अंगूठी, चांदी का सिक्का, चांदी का चम्मच व 10 हजार रुपये नकद ले गए। पीड़ित पुलिस को सूचना दी है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस वही कोरा आश्वासन जल्द पकड़े जायेंगे चोर कहकर लिखापढी करते हुए वापस हो ली।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page