Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अघोरेश्वर कीनाराम के जन्म पर इंद्र ने भी किया जलाभिषेक, धाम पहुंचने वाले रास्ते को भी धोकर किया शुद्ध

  • दोपहर बाद हुई झमाझम बरसात ने मेले का बिगाड़ा मिजाज



Chandauli news : तीन दिवसीय अघोरेश्वर बाबा किनारामके जन्म दिन पर धरती व आकाश दोनों से जलाभिषेक हुआ । हलांकि भारी बारिश के कारण तीन दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहले दिन ही चारो तरफ किचड़ किचड़ से मेले का मिजाज ख़राब हो गया।
बाबा के 427 वें जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ जलाभिषेक व रामायण पाठ से हुआ। रामगढ़  सहित आस पास कि महिलाएं मंदिर पहुंचकर सोहर  गीत गायी।

दोपहर बाद धूप के बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। जो काली बदली व हवा के साथ तेज बरसात देखते देखते शुरू हो गयी। लगभग एक घंटे तक हुई तेज बारिश ने चारो तरफ जल ही जल कर दिया। मंदिर के ठीक सामने वाले मैदान जहाँ मेला, झूला आदि मनोरंजन के लिए लगाया गया था सब जगह पानी भर गया।

सड़कों पर पानी इस कदर बह रहा था जैसे अघोरेश्वर के दरबार में भक्तों को पहुंचाने वाले मार्ग को समरसेबल के तेज धार से धोया जा रहा था।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page