- सूचना के घंटो बाद पहुंची पुलिस तब भगवान के उपर ही पड़ा रहा बड़ा पत्थर
Chadauli news : शुक्रवार के सुबह बबुरी थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव में भगवान शंकर के मंदिर में अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ किया। बड़े पत्थर से जहाँ गणेश जी कि आकृति को खंड खंड कर दिया वहीं शिवलिंग को तोड़ने के लिए कई चोटे लगायी गयी। हलांकि शिवलिंग छतिग्रस्त होने से पूर्व ही मंदिर कि तरफ आने जाने कि हलचल हुई जिससे उन सभी ने शिवलिंग के उपर ही बड़ा सा पत्थर छोड़कर भग गये। मंदिर में तोड़फोड़ कि जानकारी के बाद तनाव ब्याप्त है। तनाव को देखते हुए भारी फ़ोर्स लगा दी गयी है।

ग्रामीणों ने बताया कि सुबह पांच बजे जब पूजा करने के लिए पुजारी पहुंचे तो देखा कि गेट खुला है। नंदी के पास ईंट के छोटे टुकड़े बिखरे है। जबकि गणेश भगवान कि मूर्ति नीचे पड़ी थी। भगवान शंकर के उपर भारी पत्थर रखा हुआ है। इसकी सूचना तत्काल पुजारी ने प्रधान व अन्य ग्रामीणों को दिया। मंदिर मे तोड़ फोड़ कि जानकारी के बाद दर्जनों कि संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो ग्ये। घटना कि जानकारी डायल 112 पर दिया गया। लेकिन थाने कि सीयूजी किसी ने रिसीव करने कि जहमत नहीं उठाई। डायल 112 ने जब कंट्रोल को सूचना दिया उसके बाद लगभग एक घंटे बाद नींद से उठे इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। तब तक भगवान शंकर के उपर भारी भरकम पत्थर पड़ा रहा।