- चुनाव आयोग के अध्यक्ष का फूंका पुतला
Chandauli news : विधानसभा चुनाव का विगुल बजने से पूर्व ही राजनैतिक पार्टियां अपनी तैयारी में जुट गयी है। पीडीए गठबंधन में अभी सपा व कांग्रेस के बीच कि सहमति सार्वजनिक भले न हुई हो लेकिन अब यह लोग आपस में एक साथ मिलकर सरकार को घेरना शुरू कर दिए है।

बुधवार को चुनाव आयोग मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के विरोध में एसआईआर के तहत वोट चोरी होने का आरोप लगाते हुए धरना स्थल पर एकजुटता दिखाई। पुलिस विभाग कि कमजोर एलआईयू कहा धरना प्रदर्शन होना है कौन सा कार्यक्रम होना है इससे अनभिज्ञ रहे। हलांकि एलआईयू के रिपोर्ट पर पुलिस बल की व्यवस्था तो की गयी थी लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए यह लोग मुख्यालय की तरफ कूच कर गए। कार्यक्रम के रुपरेखा में फ़ोर्स की व्यवस्था की गयी थी। लेकिन अचानक से कार्यक्रम में संशोधन करके इन लोगो ने पुलिस को छका दिया। स्थिति यह हो गयी ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर चल रहे थे जिसे कलेक्ट्रेट गेट पर अचानक से बदल दिए। चुनाव आओगे की जगह हाथ में मुख्यमंत्री का पुतला हो गया।
सपा कार्यकर्ताओं के हाथ में मुख्यमंत्री का पुतला देख पुलिस कर्मियों के हाथ पाँव फूलने लगे। देखते ही देखते यह लोग पुतला में आग लगा दिए। जिसे पुलिस ने छिना झपटी भी किया जिसमें सदर इंस्पेक्टर बिन्देश्वरी पाण्डेय जल गए। वहीं कुछ कलेक्ट्रेट ज्ञापन देने पहुंच गए। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद भी एक बार फिर से पुतला दहन हुआ। इसके बाद डीएम से लेकर सीएम तक के विरोध में नारेबाजी किया।