Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सदर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर फिर से शुरू हुई देह ब्यापार का धंधा

  • कस्बा चौकी से 400मीटर पर हो रहा अवैध कार्य, चौकी इंचार्ज की सहमति




Chandauli news : सदर कोतवाली का कस्बा चौकी एक बार फिर से चर्चा में आ गया। कारण की चौकी क्षेत्र में अवैध कार्य का संचालन एक बार फिर से शुरू हो गया है। चौकी से चंद कदम की दूरी पर हो रहे देह ब्यापार को चौकी इंचार्ज की मौन सहमति है।


जिला अस्पताल के ठीक समाने देह व्यापार का कार्य हो रहा है। पूर्व में भी इसके अनैतिक कार्य में सदर कोतवाली की संलिप्तता सामने आया था। हलांकि जिलाधिकारी निखिल ती फूंडे व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल ने इसमें गंभीरता दिखाया। जिसके बाद ठिकाने पर जब छापेमारी हुई तो महिला को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद जो राज खुला उसके बाद तो जाँच कर्ता अधिकारी के पैर तले से जमीन खिसक गयी। बात उछाधिकारियों के कानों तक पहुंचा उसके बाद आपाधापी में महिला को जेल भेजा गया। जहाँ से लगभग छह माह के बाद से जमानत पर आयी महिला ने फिर से यह कार्य शुरू किया। जिसे सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने जब छापेमारी किया तो हजारों पैकेट कंडोम व उत्तेजना वाली दवाएं मिली। अब एक बार फिर से यहां सेक्स रैकेट जोर पकड़े लिया है।
सूत्रों की मानें तो कस्बा चौकी प्रभारी के रूप में जब से तरुण कश्यप यहां आये है मझवार स्टेशन से शराब की खेप भी बिहार जाने लगी है। उसके साथ ही यह अनैतिक कार्य भी जोर पकड़े लिया है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page