- तिलहन व दलहन को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क बीज की व्यवस्था
Chandauli news : किसानों को खेती के लिए उन्नत बीज, समय पर खाद व पानी की व्यवस्था हो जाय तो किसानो की आय बढ़ जाएगी। जिसकी व्यवस्था भाजपा सरकार कर रही है। कम क़ीमत पर उन्नत बीज दे रही है। जिसमें पारदर्शिता रहव इसके लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था है। जिसके पीछे कालाबाजारी को रोकना है। उक्त बातें शनिवार को किसान कल्याण केंद्र सकलडीहा में निःशुल्क बीज वितरण के दौरान सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह से कहा।

विशेष कार्यक्रम के दौरान ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित 60 किसानों को निःशुल्क मिनीकिट बीज का का वितरण किया। इसमें दलहनी व तिलहनी फ़सल को बढ़ावा देने के लिए 40 पैकेट चना, 15 पैकेट सरसो व मटर के 5 पैकेट वितरित किये गए।
इस दौरान प्रमुख ने कहा कि सरकार लाभार्थीपरक योजनाओं को सीधे धरातल तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रबी फसलों के बीजों के लिए पोर्टल पर 2 जुलाई से ही बुकिंग शुरू कर दी गई थी। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध सामान्य बीजों व निःशुल्क मिनीकिट की बुकिंग हुई है , ताकि समय से योजनाओं का लाभ मिल सके। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जिले के सभी राजकीय बीज गोदामों बीज उपलब्ध करा दिया गया है। आवंटित लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने के कारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान सहायक विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) रोहित कुमार सिंह , बीज गोदाम प्रभारी गौतम कुमार मौर्य, कृषि विभाग के कर्मचारी श्रवण कुमार ,नीरज सिंह अनिल सिंह, यशवंत मौर्य, बीटीएम विनोद कुमार, कांता सिंह चकरिया, अजय सिंह , बाबूलाल यादव ,राम कवल सहित किसान उपस्थित रहे।