- ब्यापार मंडल अध्यक्ष पर भी उकसाने का आरोप, पुलिस ने अध्यक्ष को मुकदमा से रखा बाहर
Chandauli news : सकलडीहा में सड़ा केक बेचने व वापस करने पर पिछले 02 सितंबर के दिन उपजा विवाद अब राजनैतिक रूप ले लिया है। पहले ब्यापारियों के दबाव में पुलिस ने ग्राहक के उपर मुकदमा लिखा लेकिन मामला सिरोहुपुर का होने के कारण एक उच्च स्तरीय दबाव के कारण पुलिस सात दिन बाद ग्राहक की तहरीर पर दुकानदार व उसके भाई सहित तीन पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर भी उकसाकर पिटवाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था। लेकिन ब्यापारियों के आंदोलन को देखते हुए मुकदमें से अध्यक्ष को हटा दिया गया है।

02 सितंबर को तिराहा स्थित राज केक सप्लायर के यहां से तेंदुई का अमित राय ने केक खरीदा। आरोप है की जब केक खाने के लिए दिया गया तो उसका स्वाद ख़राब था। जिसके बाद तत्काल ग्राहक ने पूरा केक लेकर दुकानदार के पास पहुंचा। जहाँ केक को लेकर दुकानदार से तीखी बहस भी हुई। ब्यापार मंडल अध्यक्ष के आवास व दुकान के सामने यह घटना के बाद मौके पर अध्यक्ष सहित दर्जनों ब्यापारी जुट गये। पीड़ित का आरोप है की दुकानदार के भाइयों ने उसे पैसा वापस करते हुए मारपीट भी किये। अध्यक्ष न कहा कि ब्यापारियों के साथ दुबारा उलझने कि कोशिश भी मत करना। उनका श पाकर फिर इन लोंगो ने उसे दौड़ाया। ग्राहक के घर जाने के बाद दबाव बनाने के लिए अध्यक्ष सहित दर्जनों ब्यापारी कोतवाली पहुंच गये। जहाँ घंटो समझाने के बाद भी यह लोग बिना मुकदमा वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुए। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर दी। अब मामला सिरोहुपुर व नागेपुर का हो उसमें मंत्री हस्तक्षेप न करें यह हो ही नहीं सकता। सात दिन बाद अब पीड़ित ग्राहक के तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जबकि ब्यापार संगठन के कारण अध्यक्ष के प्रति सहानुभूति बरती गयी है।