- भूसी से भरे 12 चक्का ट्रक से बरामद हुआ शराब एक तस्कर गिरफ्तार
Chandauli news : हरियाणा से बिहार के लिए शराब लेकर चला एक 12 टायरा ट्रक को सैदराजा व स्वाट की पुलिस ने मिलकर पकड़ा। जो बुरादा की बोरी से भरी थी। पुलिस ने जब तलाशी लिया तो विभिन्न मॉडल के शराब से ट्रक भरी पड़ी थी। शराब अब कितना था इसके लिए उत्साहित पुलिस मजदूरों को बुलाकर शराब उतरवाया। जिसकी गिनती करायी गयी जो कुल 1185 पेटी बरामद हुआ।

शराब बरामदगी की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने पत्र प्रीतिनिधियों से बताया की स्वाट व सर्विलांस को यह जानकारी मिली की एक ट्रक शराब बिहार जा रही है। जिसके बाद स्वाट की टीम पीछा शुरू किया। सैदराजा के एन एच 19 के पास सैदराजा पुलिस के सहयोग से ट्रक को पकड़ लिया गया। जिसके ड्राइवऱ शेरा राम उर्फ़ सुरेश को पुलिस हिरासत मे लेकर जब पूछताछ किया तो उसने पानीपत के हरियाणा से बिहार ले जाने के लिए एक लाख में सौदा तय होने की बात स्वीकार किया। हलांकि पुलिस को शराब किसकी है यह जानकारी नहीं दिया। जिसके विषय में पुलिस विवेचना का हिस्सा बताया।
एएसपी ने बताया की बरामद शराब में किंग गोल्ड, इम्पीरियल ब्लु, मेकडावल, पार्टी स्पेशल व सुपर जुबली की विस्की शामिल है। जिसकी अनुमानित 1 करोड़ 50 लाख रुपया है।