- सर्वेश्वरी समूह ने अवधूत भगवान राम सरोवर पर किया पौधरोपण

Chandauli news : पेड़ पौधे हर जीव के जीवन का मुख्य श्रोत है। पौधों में ही वह गुण है कि आप कि बुराई को समाहित कर अपने आप में से जीवन के लिए ऑक्सीजन देता है। ऐसे हर मनुष्य को अपने जीवन में पौधा लगाना चाहिए। दस पुत्र मिलकर एक पौधे कि बराबरी नहीं कर सकते। उक्त बातें गुरुवार को ताजपुर स्थित अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम सरोवर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे पूज्य गुरुपद संभव राम जी ने औषधीय पौधे का रोपण करते हुए अपने आशीर्वचन में कहा।

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में सर्वेश्वरी समूह के स्वयंसेवकों तथा आदि आश्रम हरिहरपुर (ताजपुर) के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सरोवर परिसर और आसपास फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे रोपे गए। इसके साथ ही सभी ने उक्त सभी पौधों के संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लिया। उक्त अवसर पर डॉ. सुरेश सिंह, पारस यादव, रविन्द्र प्रताप सिंह, शिवाजी सिंह, अमित सिंह, विक्की सिंह, राहुल सिंह, पोप सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।