- गौतस्करी, शराब बिक्री और चोरियों की घटना में इजाफा
- चोरी की फर्जी खुलासा में भेजा जेल तो उसी दिन हो गयी चार चार चोरियां
Chandauli news : थाने का चार्ज न मिलने से कुछ लोग गैर जनपद ट्रांसफर के लिए अपना आवेदन करए वाले दरोगा के भाग्य का पिटारा अचानक से खुल गया। अब वह दरोगा से थानाध्याक्ष हो गए। दूसरी तरफ आवेदन का भी संज्ञान शासन ने लेते हुए गैर जनल्ड ट्रांसफर कर दिया। अब साहब को कुर्सी का मोह इस कदर हो गया कि रवानगी कि तिथि न तय हो जाय इसके लिए बड़े बाबू के यहां चक्कर लगा रहे है।
जनपद से आधार दर्जन इंस्पेक्टर व एसआई जिले में चार्ज मिलने से गैर जनपद में ट्रांसफर कि शिफारिश कर चुके है। इसमें पिछले दिनों बबुरी से हटाये गए विनोद मिश्रा, मुगलसराय में बिना समय शराब कि बिक्री में निलंबित हुए इंस्पेक्टर राजेश सिंह, बलुआ किन्नर कांड में फर्जी जेल भेजनें वाले थानाप्रभारी अतुल प्रजापति के अलावा शाहबगंज थानाध्यक्ष कृपेंद्र कुमार सहित आधा दर्जन से आधिक दरोगा गैर जनपद ट्रांसफर के लिए आवेदन दिए थे। इसी बीच पुलिस लाईन में तैनात कृपेंद्र कुमार को शाहबगंज का प्रभार मिल गया। चार्ज मिलने के कुछ दिनों बाद ही मुख्यालय शाखा के लिए ट्रांसफर हो गया। उधर चार्ज से हटे विनोद मिश्रा व राजेश सिंह का भी जौनपुर के लिए स्थानांतरण हो गया। गैर जनपद ट्रांसफर होने साथ ही यह दोनों इंस्पेक्टरों ने जिला छोड़ने कि तिथि निश्चित करा ली। लेकिन कृपेंद्र कुमार अब चार्ज पर होने के कारण कुर्सी व थाने के राजस्व से अपने आप को अलग नहीं कर पा रहे है। यह बात अलग है कि राजस्व वसूली के कारण गौ तस्करों कि सक्रियता बढ़ गयी। नेशनल हाइवे से गाड़ियां बबुरी, शाहबगंज होते हुए इलिया के रास्ते गौ वंश लेकर बिहार पार कर जा रहे है। चोरियों कि बाढ़ आ गयी है। यह बात अलग है कि चोरी रोकने के लिए एक फर्जी खुलासा करते हुए जेल भेजा गया था। सूत्रों कि मानें तो जिस दिन पुलिस फर्जी जेल भेज रही थी उसी दिन आधा दर्जन घरों व दुकान का चोरो ने ताला चटकाया।