- 78 किसानों को प्रोत्साहन के लिए निःशुल्क बीज का वितरण
Chandauli news : धान व गेहूं कि परम्परागत खेती से हटकर किसान को दलहनी व तिलहन कि खेती भी करनी चाहिए। जो उनके आय के साथ साथ महंगाई नियंत्रण में भी सहायक होगी। सरकार किसानों को इस खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उन्नत बीज का वितरण इसी उद्देश्य से कर रही है कि किसान जागरूक हों। आज तेल कि खपत ज्यादा है जिसके अपेक्षा उत्पाद कम है। ऐसे में दूसरे देश से आयात करने पड़ता है। इस स्थिति में गुणवत्ता के साथ साथ महंगाई का बोझ पड़ रहा है। उक्त बातें मंगलवार को सैदराज विधायक सुशील सिंह ने बरहनी बहुउद्देशीय कृषि कल्याण केंद्र पर किसानों को निशुल्क मिनी बीज कीट का वितरण करने के दौरान कहा।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि विभाग की कल्याणकारी योजनाओं में बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं। किसानों की भलाई और आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार हर संभव आधुनिक कृषि संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जिन अन्नदाताओं ने अब तक गेहूं बीज की बुकिंग नहीं कराई है वह जल्द से जल्द कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर दें। जिससे कम क़ीमत पर उन्नतशील बीज मिल सके। इस मौके पर अजय सिंह प्रमुख धानापुर , शैलेश कुमार यादव व लक्ष्मण यादव एसडीओ ,बड़े तिवारी ,बबलू जायसवाल प्रधान, दीनानाथ श्रीवास्तव, मुन्ना सिंह, सुमन सिंह अन्ना, पारस त्रिपाठी, विजय मंगल राम प्रधान, जयप्रकाश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।