Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

ओलम्पिक खेलने के बाद घर आये खिलाडी ने लहराया था असलहा, पुलिस ने भेजा जेल तो होने लगी राजनीति

  • गुंडा व गैगेस्टर के आरोपी भी बलुआ पुलिस के कार्यवाही पर उठा थे सवाल
  • ओलम्पिक खिलाडी के नाम पर बनाया जा रहा मुद्दा




Chandauli news : थाना बलुआ क्षेत्र में 21 जून को कुछ लोंगो ने एक व्यापारी के साथ मारपीट, चेन छीनने तथा अवैध असलहा का प्रदर्शन किया था। जिसका वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की जानकारी के बाद ब्यापारी से लेकर कई संगठन ने उक्त घटना से दहशत फैलाने जैसे तमाम आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग करने लगे। उधर दीनदहाड़े इस तरह के वारदात के पुलिस घटना में शामिल लोंगो की शिनाख्त शुरू कर दी। जिसमें हिंगुतर के दो सगे भाई शिवपाल सिंह एवं नन्दकिशोर सिंह पुत्र रामाश्रय सिंह , सुधांशु सिंह उर्फ छोटू पुत्र गोधन सिंह निवासी ग्राम हिंगुत्तरगढ़ थाना धानापुर के रूप में हुआ। जिन्हे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
शिवपाल के जेल जाने के बाद ही उसके ओलम्पिक खेलने की बात सार्वजनिक होने लगी। पहले कार्यवाही की मांग करने वाले अब पुलिस की कार्यप्रणाली ऊँगली उठाने लगे है। पुलिस साक्ष्य में वीडियो फोटो दोनों जारी कर उनके घटना स्थल पर होने की बात कह रही है।


यही नहीं ज़ब पुलिस आपराधिक कुंडली खंगालना शुरू किया तो दोनों भाइयों से संबंधित इस प्रकार की पहली घटना नहीं है। विवेचना के दौरान एक अन्य घटना भी प्रकाश में आई है। जिसमें दोनों भाई साथ मौजूद हैं। यही नहीं ओलंपियन शिवपाल सिंह के भाई द्वारा एक पिकअप चालक के साथ मारपीट की गई एवं पुनः अवैध असलहा लहराकर लोगों में भय का वातावरण उत्पन्न किया गया। इस घटना का भी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है। उक्त भाइयों के भय से इस संबंध में अभी तक वादी द्वारा कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तथापि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक जांच एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page