- पुलिस के पिटाई की जानकारी से लखनऊ तक हड़कम्प


Chandauli news : नौगढ़ में वन विभाग के जमीन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया। जिसे मुक्त कराने गयी राजस्व, वन विभाग व पुलिस को टीम को ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर दौडा लिया। आधार दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग कर ग्रामीणों को खडेदा। पुलिस कर्मियों पर हमला की जानकारी लखनऊ तक हो गयी। चंदौली के नौगढ़ में हमला के बाद अधिकारी चौकन्ना हो गए। जिले से पुलिस अधीक्षक पीएससी सहित आस पास के थानों की फ़ोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस ने अतिक्रमण कारियों के साथ मोर्चा लिया एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया की वन विभाग की जमीन पर पिछले कई वर्षो से ग्रामीणों का कब्जा है। वहीं कुछ भूमिधरों के जमीन पर भी कब्जा किये है। जिसकी शिकायत पर पिछले दिनों अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। लेकिन बुधवार को एक बार फिर से अतिक्रमण कारियों ने कब्जा करने के नियत से धान की रोपाई शुरू कर दिए। जिसकी जानकारी के बाद राजस्व व वन विभाग की टीम पुलिस के साथ पहुंची थी। जिसपर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के हमले से आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हुए है। जिनका उपचार चल रहा है।