Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय के हाथ में लाठी पकडने वाले गांधीवादी एसओ के कार्य की चर्चा

  • कानफोड़ू व बुलेट की आवाज निकालने वाने बुलेट सवार को पकड़े अब जिसे गांधी वादी तरीके से पढ़ाया पाठ
  • सब्जी व्यवसायियों के उत्पात को भी सरल अंदाज से कर गए डील




Chandauli news : पुलिस का मतलब तेज व कड़क आवाज, फरियादी हो या अपराधी बात बात में गाली देना। अब पुलिस अपने इस पहचान को बदल रही है। जिसकी बानगी देखना है तो मुगलसराय चले जाईये। जहाँ कोतवाल के साथ साथ यातायात निरीक्षक से मुलाक़ात हो गयी तो आप पुलिस के इस अंदाज से मुख़ातिब हो जायेंगे।


कुछ ऐसा ही मामला मंगलवार को देखने को मिला। जब शाम के समय मुगलसराय थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह अपने हमराहीयों के साथ पैदल गस्त में थे। इसी दौरान नगर के तरफ से 35 साल का युवा बुलेट लेकर आता दिख गया। जिसके साइलेंसर से निकल रही आवाज़ ने गाड़ी के आस पास खड़ा होने वालों के कान का पर्दा पर बल डाल दिया। पुलिस ने मोटरसाईकिल को रुकवाया। इसके बाद जब इसकी जाँच हुई तब यह केवल कानफोड़ आवाज ही नहीं निकाल रहा था, बल्कि बुलेट की आवाज कहीं गोली चलने का अहसास करा रहा था।

ऐसे वाहनों पर  तल्खी करने की बजाय पुलिस ने बाइक मालिक को गांधी वादी तरीके से समझाया। जिसका असर हुआ कि कुछ ही देर में बुलेट के ओरिजनल साईलेंसर के साथ युवक थाने में आकर गाड़ी से छेड़छाड़ न करने का लिखित माफीनामा देकर अपने वाहन को ले गया।
वहीं दूसरा मामला सब्जी ब्यवसायियों का है। जो सड़क पर अतिक्रमण किये हुए थे। इन सभी को हटाने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। नगर को जाम से मुक्त कराने में एसओ ने यहां भी ज़्यादती करने कि बजाय लोंगो को सलीके से समझाया। लेकिन इसके बाद जब संगठन के आड़ में यह लोग आंदोलन करने लगे तब भी यहां गाँधी वादी पुलिसिंग चल रही थी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page