Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

पेड़ पौधे ही जीव के जीवन का मुख्य श्रोत : संभव राम

  • सर्वेश्वरी समूह ने अवधूत भगवान राम सरोवर पर किया पौधरोपण



Chandauli news : पेड़ पौधे हर जीव के जीवन का मुख्य श्रोत  है। पौधों में ही वह गुण है कि आप कि बुराई को समाहित कर अपने आप में से जीवन के लिए ऑक्सीजन देता है। ऐसे हर मनुष्य को अपने जीवन में पौधा लगाना चाहिए। दस पुत्र मिलकर एक पौधे कि बराबरी नहीं कर सकते। उक्त बातें गुरुवार को  ताजपुर स्थित अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम सरोवर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे पूज्य गुरुपद संभव राम जी ने औषधीय पौधे का रोपण करते हुए अपने आशीर्वचन में कहा।


​पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में सर्वेश्वरी समूह के स्वयंसेवकों तथा आदि आश्रम हरिहरपुर (ताजपुर) के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सरोवर परिसर और आसपास फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे रोपे गए। इसके साथ ही सभी ने उक्त सभी पौधों के संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लिया। उक्त अवसर पर डॉ. सुरेश सिंह, पारस यादव, रविन्द्र प्रताप सिंह, शिवाजी सिंह, अमित सिंह, विक्की सिंह, राहुल सिंह, पोप सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page