- लूट का शिकार हुए पीड़ित ने थाने में किया था शिकायत, पुलिस कर रही थी रेकी

Chandauli news : नेशनल हाइवे पर भगवान तालाब के पास सोमवार के तड़के सुबह पुलिस का एक लुटेरा गैंग के साथ आमना सामना हो गया। जिसमें पुलिस कि गोली से एक सदस्य घायल हो गया। जबकि चार सदस्य कि पुलिस दौड़ा कर पकड़ ली । मुठभेड़ में पुलिस गिरफ्त में आये लुटेरे कि पहचान उपेंद्र यादव मोहनियां बिहार के रूप में हुयी है। इसे घायलवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 17 मई कि रात्रि में वादी ज्ञानेन्द्र तिवारी पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद तिवारी निवासी ग्राम जद्दपुर मुंशीगंज थाना अमेठी द्वारा थाना चन्दौली पर लिखित तहरीर दी गई कि वह बनारस से बिहार जा रहे थे तभी भगवानपुर नहर के पास चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी गाड़ी रुकवाकर मारपीट करते हुए ₹42,000/- नगद छीन लिया गया। हाइवे पर लूट कि शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच व सर्विलांस को सक्रिय किया। थाने कि पुलिस भी लग गयी। जिसके बाद पुलिस हाइवे पर पेट्रोलिंग कर ही थी उसी दौरान चार पांच कि टीम पुलिस को मिली। जिससे पुलिस पूछताछ के लिए उन सभी को बुलाया तभी एक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही किया। जिसमें एक अभियुक्त उपेंद्र यादव पुत्र शिवदुलार यादव निवासी मोहनिया, बिहार के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। वही घटना स्थल से भाग रहे चार अन्य 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जें से 01 अवैध असलहा, 01 खोखा, 01 जिन्दा कारतूस व 2045 रुपया नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में उपेंद्र यादव पुत्र शिवदुलार यादव निवासी मोहनिया, बिहार (मुठभेड़ में घायल), मंजय कुमार पुत्र राणाधर चौहान निवासी ग्राम दुधारी थाना सैयदराजा,
बहादुर ठठेरा पुत्र कल्लू ठठेरा निवासी लोहिया नगर थाना सैयदराजा,
मुस्तफा पुत्र जुमराती निवासी आजाद नगर थाना सैयदराजा का निवासी है। उपेंद्र के उपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है जिसमें .अ.सं0 1/2023 धारा 25(1)(5)A 26/35 आर्म्स एक्ट थाना कुदरा बिहार, अ.सं0 361/22 धारा 392 भादवि थाना थाना कुदरा बिहार, अ0सं0 167/2024 धारा 309 402 414 भादवि 25(1)(5)A 26/35 आर्म्स एक्ट थाना कुदरा बिहार, अ 0सं0 20/17 धारा 3RP(UP) एक्ट 1966 जीआरपी पो0 सासाराम
अ0सं0 5/15 धारा 3RP(UP) एक्ट 1966 जीआरपी पो0 सासाराम, अ 0सं0 182/19 धारा 394 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट थाना मोहनिया बिहार,अ0सं0 225/2026 धारा 309(4) बीएनएस थाना चन्दौली में दर्ज है।