Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

साहब पहले दिन ही किसानों को कर गए मायूस

  • पूर्व की भांति सीडीओ को सौंप दिए किसान दिवस की बागडोर

Chandauli news : इतनी भी क्या जल्दी थी, बदल जाने की.. अभी तो हमने तुम्हें अपना कहना शुरू किया था । यह लाईन 24 घंटा पूर्व जिले के प्रशानिक मुखिया के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले जिलाधिकारी पर सटीक बैठ रही है। कारण की उन्होंने मिडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा था की समाज के उस अंतिम व्यक्ति तक न्याय किया जायेगा जो उसका हकदार है। डीएम के इस संदेश को मिडिया कर्मियों ने अपनी हेडलाइन बनाया। जिससे समाज के पीड़ित वंचित अपनी समस्या लेकर उनके समाने पहुंचे। लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था की साहब 24 घंटे में ही अपने वादों से मुकर जायेंगे।


बुधवार को किसान दिवस का आयोजन होता है यह स्थानीय स्तर का निर्णय नहीं बल्कि शासन ने किसान दिवस मानने का निर्देश दिया है। इसके पीछे का उदेश्य है की जिले के मुखिया के कहने पर जो अपने ऑफिस में नहीं मिलते कम से कम ईन बैठक में उपस्थित होंगे जिससे किसान अपनी पीड़ा सुना सकेगा।

लेकिन यहां पहले बैठक में ही साहब आना उचित नहीं समझे। यहां की जिम्मेदारी पूर्व की भांति सीडीओ के सौंप दिया गया था। जिनके द्वारा बैठक में दिए गए दिशा निर्देश का पालन नहीं होता है। सूत्रों की मानें तो यहां के सीडीओ भले ही आईएस है लेकिन विकास विभाग के अलावा कोई विभाग गंभीरता दिखाता नहीं है।

उधर जिलाधिकारी निर्वाचन का कार्य देखने के लिए बूथों के निरीक्षण पर चले गए। किसान दिवस पर भी वहीं चंद चेहरे उपस्थित होकर कुछ समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर गंभीरता दिखाने की बजाय रिश्तेदारी मोड़ में उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी ने संज्ञान लिया। किसान पिछले दिनो चक्रवात से नुकसान का अब तक मुआवजा नहीं मिलने, समितियों पर खाद की किल्लत का मुद्दा उठा रहे थे जिसपर गंभीरता नहीं दिखी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page