Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

जनसेवक कम अब खाकी में हो रही गुंडई

  • बबुरी के बाद अब मुगलसराय रेलवे चौकी इंचार्ज पर मारपीट करने का आरोप



Chandauli news : पुलिस आम लोंगो के सुरक्षा के लिए नियुक्त होती है। लेकिन एस समय जिले में जनसेवक कम खाकी वाले गुंडों की पोस्टिंग हो रही है। खाकी के बल पर यह किसी के साथ बदसलुकी कर दे रहे। यहीं नहीं इनका मन तब और बढ़ रहा जब उच्चधिकारियों के संज्ञान में होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही। मतलब उनके इस गुंडई में बड़े साहब का भी मौन सहमति है।


शनिवार के देर शाम छठ पर्व के कारण मान सरोवर तालाब के पास जाम लगा था। पुलिस वाहनों को जीटीआर ब्रीज पर जाने से रोक लगा दी ठीक। मान सरोवर पर छठी ब्रतियों के कारण अत्यधिक भीड़ के वजह से जाम लगा था। ऐसे में वाहनों को मोडा जा रहा था। ऐसे में एक ऑटो चालक को भी चौकी इंचार्ज द्वारा मोडा गया। ऑटो चालक का आरोप है की पुलिस के इशारे पर वह वाहन को मोड़ दिया तभी सामने से गाड़ी आ रही ठीक जिसे पास होने तक रुक गया। उसकी इतनी गलती चौकी इंचार्ज को नागवार लग गया। पहले तो चौकी इंचार्ज ने चालक के मां को गाली देते हुए उसका बाप बन गए। फिर जीजा बने उतने से आग शांत नहीं हुआ तो उसका दामाद भी बन बैठे। सात से आठ मिनट के अंदर एक ही व्यक्ति तीन तीन रिश्ते वाला बन बैठा। अभी वह कुछ समझा पाता तब तक हाथ में लिए लाठी से उसके अकड़ को दूर करने लगे।

अब चौकी इंचार्ज के सक्रियता को देख आज कल ठीक ठाक जिले में फ़ोर्स होने की वजह से अब हमराह भी मिलने लगे है। इसके साथ ही डाला छठ पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगी है। जो देखते ही देखते ऑटो चालक की जमकर धुनाई कर दी। अब भीड़ में वीडियो फोटो न हो जाय इसका भी पीरा ध्यान रहा। ऐसे में चौकी मे जाकर धुनाई की गयी। जिससे वह लहू लुहान हो गया।
कुछ दिन पूर्व इस तरह का मामला बबुरी में घटित हुयी थी। जहाँ एक युवक द्वारा वीडियो बनाने पर एसएचओ व उनकी टीम ने युवक की पिटाई कर दिया। पीड़ित युवक सत्यम का आरोप है कि एसएचओ नशे में धुत थे। एक सप्ताह बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुयी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page