Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

शराब तस्कर के कंबल से गर्म होगा इंस्पेक्टर का बिस्तर

  • झोला गैंग के पकडने के बाद गिरोह के सरगना से सीधी डील
  • थाने के सेकेण्ड मोबाईल से पहुंचा साहब के बेडरूम तक कंबल




Chandauli news : झोला गैंग के 31 सदस्यों के पकड़े जाने के बाद अब शराब तस्करों से सीधी डील शुरु हो गयी है। जिसकी शुरुआत गर्म कंबल से हुआ है। मौसम में आयी ठंडक को अनुकूल बनाने के लिए शराब के एक दुकानदार ने पुरानी बाजार से ही डबल बेड का कंबल दिया है। जो थाने के सेकण्ड मोबाईल से सहारे साहब के बेडरूम तक पहुंच गया है। जिसकी गर्माहट में यह रात गुजारेंगे और दुकानदार अपने शराब को बिहार पार कराएगा।


पूर्व के काले कारनामें की तरह यहां भी उजागर न होने पाए ऐसे में लोंगो से दुर्व्यवहार कर एक अलग आवरण बनाने वाले कोतवाल ने कंबल ओढ़कर घी पीने की शुरुआत कर दिए है। सूत्रों की मानें तो यहां हकीकत में डबल बेड का कंबल आया है। सूत्रों की मानें तो कंबल लेने में हड़बड़ी इस कदर रही की जहाँ लोग चंदौली के बाजार को पिछड़ा मानकर यहां खरीददारी करने में अपना स्टेटस नीचा समझने वाले दान के बछिया का दाँत नहीं देखा जाता वाली कहावत को चरितार्थ किये है।
चन्दौली के पुरानी बाजार से चैन लगे पारदर्शी बैग में भरे डबल बेड का कंबल साहब के आवास तक पहुंच गया। जिसका भुगतान एक शराब के दुकानदार ने किया। इसके साथ ही पिछले दिनों पकड़े गए 31 व्यक्तियों के पास से 52 पेटी शराब के पकड़े जाने के बाद से जिस दुकानदार का नाम प्रकाश में आया है अब उस पर भी डीलिंग हो रही है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page