- कहा हुयी चोरी थाना प्रभारी को पता भी नहीं
हाल फिलहाल में धानापुर के इंस्पेक्टर अपराध हो चुके है निलंबित
Chandauli news : आईजीआरएस के रैकिंग में प्रदेश के निचले पायदान वाले जिले में कानून व्यवस्था भी बेपटरी हो गयी है। थाना प्रभारियों का क्षेत्र में पकड़ शून्य हो गया। जिसके कारण अभी ठंड का आगाज ही हुआ है की चोरों ने अपनी सक्रियता तेज कर दी। चोरी पर लगाम लगाने की बात तो दूर थाना प्रभारियों को यह भी नहीं पता की चोरी कहां हुयी है।

धानापुर थाना क्षेत्र के रमरजाय चट्टी स्थित शराब के दुकान में सेंधमारी कर चोर अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान से डेढ़ लाख रुपए नकद और शराब की बोतलें ले गए। दुकान के मालिक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात 10 बजे दुकान बंद कर सेल्समैन घर चला गया था। सोमवार सुबह 10 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो पिछली दीवार टूटी मिली। सेल्समैन बृजेश कुमार के मुताबिक, पेटी में रखे डेढ़ लाख रुपए, बीयर की 10 पेटियां और 10 पेटी से ज्यादा महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें गायब थीं। सेल्स मैन ने सूचना मालिक व धानापुर पुलिस को दिया। हलांकि दुकानदार के सूचना के बाद भी थाना प्रभारी ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर किया है।
हलांकि धानापुर की शिकायत पहले से ही मिल रही है। जहाँ थाना पर फरियाद लेकर जाने वालों की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं होती आदि कई आरोप लगे है। इसमें कार्यवाही करते हुए एसपी आकाश पटेल ने निरीक्षक अपराध सरल स्वरूप आदर्श को निलंबित कर चुके है। लेकिन इसके बाद भी अंकुश नहीं लग पा रहा है।