Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

पांच दिन में बढ़ गया 1लाख ₹ कमीशन फिर से शुरु हुआ देह ब्यापार

  • सदर कोतवाली के दो सौ मीटर की दूरी पर चल रहा देह ब्यापार का धंधा
  • पुलिस वाले के सेवा में गयी महिला को पहुंचाने जा रहे चालक अपने साथ भी साझा करने का बना रहा था दबाव बढ़ गया था विवाद




Chandauli news : सदर कोतवाली के दो सौ व कस्बा चौकी से मात्र 60 मीटर की दूरी स्थित मुख्यालय पर संचालित देह ब्यापार का धंधा पांच दिन बंद होने के बाद अब पहले के अपेक्षा 01 लाख रुपया अधिक कमीशन देने के समझौता के साथ फिर से प्रारम्भ हो गया।


मुख्यालय पर वरिष्ठ अधिकारियों के निवास के बावजूद भी जिला अस्पताल के आस पास अवैध देह ब्यापार का धंधा जोर शोर के साथ संचालित हो रहा है। जिसका भंडाफोड़ तत्कालीन अधिकारियों के कार्यकाल भी हुआ था। पहली बार जब इस धंधे का खुलासा हुआ था उस समय पूछताछ में जो बातें सामने आयी थी उसके बाद यहां पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया था। इसके बाद पुलिस ने संचालिका को अवैध गाँजा के साथ जेल भेज दिया था।
न्यायालय से जमानत पर आने के बाद पुनः उस कोठी का ताला खुला। तब तक पहले वाले साहब बदल गए थे। मुख्यालय पर चर्चा शुरु हो गया जिसके बाद फिर से छापेमारी हुयी। हलाँकिउस समय पुलिस के हाथ ग्राहक नहीं लगे लेकिन भारी मात्रा में उत्तेजित करने वाली दवाएं और कंडोम पुलिस रामद करते हुए एक व्यक्ति को जेल भेज दी थी। लेकिन यह सिलसिला रुका नहीं। थाना व चौकी प्रभारी बदल गए। जिसके बाद यह धंधा पूरी तरह से फल फूल रहा था। सूत्रों का कहना है की इसके लिए 1.5 लाख रुपया सुविधा शुल्क थाने को जाता रहा है। थाना और कोठी के बीच एक प्राइवेट आदमी है।

  • पांच दिन के लिए लग गया था ताला : पुलिस व संचालिका के बीच ब्यापारिक लेन देन के अलावा सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती थी। उसी के तहत एक रात्रि लड़की भेजी गयी। जिसे छोड़ने लिए ड्राइवर जा रहा था। जो अपने साथ भी हम विस्तर होने के लिए दबाव बनाया। लड़की के मना करने पर उसके साथ मारपीट भी किये जाने की सूचना मिली। बात रात में बढ़ गयी जिसके बाद सैदराजा के पास ढाबा के समीप दोनों पक्ष में रातो रात समझौता हुआ। तब तक एक बार फिर से थाना प्रभारी बदल गए। ऐसे में पांच दिन तक देह ब्यापार का यह धंधा बंद रहा। लेकिन दीपावली के बाद से इसका संचालन पुनः होने लगा। जिसके लिए अब एक लाख रुपया और बढ़ा दिया गया है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page