- इंस्पेक्टर अपराध दुकान का कर रहे उद्धघाटन
बीट सूचना भी सदर कोतवाली कि जीरो

Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल सदर कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह को इसलिए लाईन हाजिर कर दिए कि उनके कार्यकाल में हिस्ट्रीसीटर कि गिरफ्तारी नहीं हो पायी। मतलब उद्देश्य साफ है कि अपराधी चाहे जो हो कार्यवाही व सख्ती होगी। हलांकि इस मामले में केवल थाना प्रभारी ही जिम्मेदार नहीं थे। बल्कि साइबर से लेकर क्राइम ब्रांच तक कि जिम्मेदारी थी। उनके स्थान पर एक लापरवाही कि भरपाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक को साक्षात्कार करना पड़ा।
जिसमें आधा दर्जन इंस्पेक्टर को बुलाया गया था। जिसमें वर्तमान प्रभारी पास हुए थे। अब आधा दर्जन लोंगो के साक्षात्कार में चयन होने का बाद कोतवाली का चार्ज लेने के बाद से ही छोटी मोटी घटनाओ में दिलचस्पी नहीं। मोटरसाईकिल चोरी तो लगातार कचहरी व अस्पताल से गायब हो रहे। लेकिन इन सभी का मुकदमा नहीं लिखा जा रहा है। यहां तक कि जमीनी विवाद में मारपीट आदि पर यह दिवान को मैनेज करने के लिए लगा देते है।
शुकरार को सदर कोतवाली के जगदीश सराय गांव में मारपीट होने के बाद ज़ब पीड़िता थाने पहुंची तो उसका मेडिकल व मुकदमा लिखने के बजाय उसे दुसरव दिन आने के लिए कहते हुए टहला दिया गया। दूसरे दिन भी पीड़िता का सुनने वाला कोई नहीं था। जिसके बाद यह सभी सदर तहसील में तहसील दिवस पर पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाये। लेकिन इसके बाद भी थाने पर कोई सुनने वाला नहीं था।
आठ मई को मोटरसाईकिल चोरी होने पे पीड़ित थाने का चक्कर लगाया। लेकिन ज़ब एसपी हस्तक्षेप किये रब जाकर मुकदमा लिखा गया। वहीं शुक्रवार को कचहरी के समीप से एक मोटरसाईकिल चोरी हो गयी। भुक्तभोगी थाने पर पहुंचा तो उसे सीसीटीवी फुटेज का जाँचकर पहचाहने के लिए लगा दिया।