- कागज कम्प्लीट होने पर नहीं दिया पैसा तो खुद डिवाइडर से लड़वा दिया गाड़ी
- थाने जाते ही गाय ने बच्चे को दिया जन्म, अब एसपी से शिकायत
Chandauli news : कप्तान साहब के थाना प्रभारी तस्करों के साथ गलबंहिया और पशु पालकों को तस्कर बना रहे है। जी हां यह कहानी नहीं बल्कि गुरुवार को बक्सर जिला के मुंडेर निवासी संजय सिंह ने एसपी आआकाश पटेल से मिलकर कंदवा पुलिस का शिकायत किये। अब एसपी ने जाँच कराकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

कंदवा में शराब तस्करी व गांजा तस्करी के खेल जारी है। पशु तस्करों को खुली छूठ है। स्थिति यह है कि अरंगी में खुलेआम गांजा बिक रहा है। तस्कर पुलिस के बताये रास्ते से निकल रहे है।
पशुपालक संजय सिंह का आरोप है कि गुरुवार को एक पीकप में गर्भवती गाय वह सोनभद्र से लेकर अपने घर जा रहे थे। जिसका कागज अनपरा सभासद व पशु पालक से लिखाकर आये। रास्ते में एक दो स्थान पर पुलिस ने रोका लेकिन कागज व पशु कि स्थिति देखकर लोग छोड़ दिए। जब वह जमानिया के रास्ते बक्सर जाने के लिए कंदवा से आगे बढ़े थे तभी एसओ विनोद कुमार अंचल व उनके हमराहियों ने गाड़ी को रोका। ड्राइवऱ ने गाड़ी रोका। इसके बाद लोग पशु के वैध कागज व गर्भवती गाय होने कि बात पुलिस को बताया। जिसपर हमराही ने 10 हजार रुपया का मांग किया। इसपर पशु पालक होने के कारण यह लोग पैसा देने से मना कर दिए। जिसपर संजय के पिता व ड्राइवऱ को पुलिस गाड़ी में बैठा ली।
थाने के कारखास ने गाड़ी को पुलिस बैरियर में लड़ाया। जबकि पुलिस के एस हरकत कि फोटो एक स्थानीय व्यक्ति ने भी खींच रखी थी। जिसपर एसओ कि नजर पड़ गयी तो उन्होंने फोटो जबरदस्ती डिलीट कराया था। अब थाने जैसे ही गाय को गाड़ी सहित ले आये तभी गाय ने एक बछड़े को जन्म दे दिया। लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने पशुपालक का चालान कर दिया। पुलिस पर गंभीर आरोप के बाद एसपी ने जाँच सीओ से कराने क भरोसा दिया।