Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

जौनपुर के लापरवाहों का चंदौली में हो रही एंट्री

  • सदर कोतवाली से कोई बदसलुकी तो कोई चैन स्नैचिंग के लापरवाही में हो चुका है निलंबित



Chandauli news : विधानसभा चुनाव को देखते हुए ब्यापक स्तर पर पुलिस महकमें में ट्रांसफर पोस्टिंग हो रही है। ऐसे में चंदौली से 27 इंस्पेक्टर का गैर जनपद ट्रांसफर हुआ है। उसमें से भी 17 इंस्पेक्टर का जोन में कार्यकाल पूरा होने पर जोन के बाहर एडीजी ने ट्रांसफर किया है। जबकि जिले को कुल 30 इंस्पेक्टर मिले है। अब इस बदलाव में जौनपुर में लापरवाही के आरोप में निलंबित किये तो कुछ बदसलूकि आरोप में हटाए गए लोंगो को चन्दौली में खपाया गया है।


इंस्पेक्टरों कि सूची में महिला इंस्पेक्टर अनिता सिंह कि एंट्री हुयी है। जिन्हे जौनपुर के पुलिस अधीक्षक ने चैन स्नैचिंग के मामले में गंभीरता न दिखाने पर निलंबित किये थे । निलंबन के बाद अब उस जिले से गैर जनपद ट्रांसफर कराकर यह चंदौली में अपना आमद करा लीं है।
जौनपुर में मेला के दौरान एक महिला चैन स्नैचर पकड़ी गयी थी। महिला इंस्पेक्टर होने के बाद भी चौकी इंचार्ज को पूछताछ के लिए लगा दिया गया यहां तक कि तीन दिन तक आरोपी महिला को सदर कोतवाली से लेकर महिला थाने तक घुमाया गया। अंततः बिना किसी कार्यवाही व बरामदगी के उच्चधिकारियों को संज्ञान में दिए ही छोड़ दिया गया। इसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक के यहां गले के चैन को पुलिस द्वारा लिए जाने का आरोप लगाया। उसी दौरान धनतेरस में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीआईजी वैभव कृष्णा भी पहुंचे थे। सदर बाजार में पैदल गस्त के दौरान ब्यापारियों से पूछा कि सदर कोतवाल व चौकी इंचार्ज आते है। जिसपर ब्यापारियों ने कहा कि थाना प्रभारी नहीं आती। डीआईजी के जाने के बाद एसपी ने लापरवाही में इन्हे निलंबित कर दिया। इनके पूर्व के इंचार्ज द्वारा थाने में बदसलुकी किया गया था। जिसपर नेताओं ने डीआईजी से मुलाक़ात किया। ऐसे में एक दिन के कार्यकाल के बाद हटा दिया गया। इस कार्यवाही से वह लोग संतुष्ट नहीं हुए तब जौनपुर से चंदौली भेज दिया गया था।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page