हाइवे पर सीसी कैमरों का जाल फिर भी पीता पुत्र को धक्का मार निकल गया वाहन, पुलिस नहीं लगा पायी पता पिता पुत्र कि मौत
- जिला न्यायालय के शिलान्यास के दौरान भी पुलिस कि गाड़ी से हुआ था मोटरसाईकिल सवार का दुर्घटना, आज तक नहीं मिला मुआवजा

Chandauli news : नेशनल हाइवे पर नवीन मंडी से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के गेट तक दर्जनों सीसी टीवी कैमरे लगे है। लेकिन यह कैमरे केवल दिखावटी ही सिद्ध हो रहे है। कारण कि हाइवे पर आये दिन वाहनों से टक्कर में लोग दम तोड़ रहे है। लेकिन दुर्घटना वाले वाहनों का पता नहीं लग पा रहा है। जिसके कारण पीड़ितों को न्याय व दोषियों को सजा नहीं मिल पा रह है।
बुधवार के देर शाम दुर्गावती बिहार के धनेछा निवासी रमेश गुप्ता अपने पुत्र के साथ मोटरसाईकिल से वाराणसी जा रहे थे। जैसे ही यह पुलिस अधीक्षक का आवास पार करके आगे बढ़े थे तभी पीछे से आ रही ट्रक ने मोटरसाईकिल सवार पिता पुत्र को धक्का मार दिया। जिसके कारण यह लोग सड़क किनारे बनई नाली के उपर जा गिरे। जिसमें पुत्र शिवांश कि घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि पिता राधेश्याम गुप्ता को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जो रास्ते में जाते समय दम तोड़ दिया। दोनों पिता पुत्र के शव को कोतवाली पुलिस कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हॉउस भेज दिया। घटना कि जानकारी परिजनों को दे दिया गया। गुरुवार को पीएम हॉउस पर परिजनों का जमावड़ा रहा।
इसके पूर्व भी कई घटनाएं हाइवे पर घटित हो चुकी है। जिसके विवेचना में पुलिस सीसीटीवी से वाहन का पहचान करने कि बात करती रही है। लेकिन अब तक वाहनों का पहचान नहीं हो सका है।