Uncategorized

बदसलुकी के महारथी, गौ तश्कर के आगे बन बैठे बौना !

  • पुलिस पर फायर करने वाले गौ तश्कर को चार दिन बाद भी नहीं पकड़ पाए कोतवाल
  • भौकाल बनाने के लिए पिस्टल से किये थे फायर, आये दिन निकल रही गौ वंश की गाड़ियां


Chandauli news : पुलिस पर फायर करने वाले गौ तस्कर  को कोतवाली पुलिस चार दिन बाद भी पकड़ नहीं पायी। जबकि कोतवाली से चार किमी दूर ही गौ तस्कर का घर है यही नहीं तस्कर सदर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है लेकिन आम नागरिकों से बदसलुकी करने में माहिर सदर इंस्पेक्टर गौ तस्कर के आगे बौना साबित हो रहे है।


पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस पर फायर झोंक कर भागने वाले बदमाशों में से पुलिस ने चालक को पकड़ लिया था। वहीं तस्करों पर दबदबा बनाने के लिए कोतवाल ने दो राउंड सरकारी पिस्टल से फायर भी किए इसके बाद जब कोतवाली लाकर पूछताछ किया गया तब गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति के कहने पर 5,000-रुपए व गांजा पीने के लालच में वह गोवंश तस्करी में शामिल हुआ था। वाराणसी शहर से छुट्टा गोवंशीय पशुओं को क्रूजर में लादकर बिहार वध हेतु ले जाते थे, जिससे अच्छा मुनाफा होता था। गाड़ी को विकास चौहान चला रहा था तथा उसमें बाबू यादव, संतु यादव व शिवकुमार सोनकर भी सवार थे। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से विकास चौहान के कहने पर शिवकुमार सोनकर ने पुलिस टीम पर फायरिंग की।

अभियुक्त का नाम पता उजागर होने के बाद भी तुर्रम खा इंस्पेक्टर शिवकुमार को पकड़ नहीं पाए। यह बात अलग है की अपने इस नाकाबिलयत का ठीकरा उनके कारनामें उजागर करने वालों पर फोड़ लेते है।
सूत्रों की मानें तो असलहा से फायर कर तस्करों तक मैसेज भेजने में सफल हो गए। जिससे गौ तस्करी में लिप्त लोग थाने पर बंधा महीना बढ़ा सके। जोन में गौ वंश पकड़ने में चंदौली पहले स्थान पर है। यह उपलब्धि सैदराजा पुलिस की सक्रियता से मिला है। लगभग दो दर्जन से अधिक वाहनों से अब सैकड़ों पशु बरामद हुए आधा दर्जन से अधिक तस्कर भी पकड़े गए लेकिन कभी भी हवाई फायरिंग करने की नौबत नहीं आई होंगी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page