Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

बिजली ना आने पर पत्नी कि शिकायत दिल पर ले लिए नेता नहीं सुधरी व्यवस्था, घर में बीबी बाहर खोज रही पुलिस

  • बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता उपकेंद्र पर दे रहे धरना नहीं सुधरी व्यवस्था



Chandauli news : शादी के समय पत्नी को सात वचन देने वाले नेता जी ने अपने पत्नी कि बात एक कदर दिल पर ले लिए कि अब उनकी स्थिति “धोबी के कुत्ते” वाली मुहाबरे कि तरह  हो गयी है। अब बेचारे न घर के हो रहे ना ही समाज के। घर मेने बीबी के ताने का खौफ तो बाहर जिस पुलिस को मंडल अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता, विधायक जी का प्रतिनिधि जैसे एक दर्जन पदों के साथ अपना परिचय बताते थे आज वही पुलिस उनको सफ़ेद प्लास्टिक कि लाठी लेकर खोज रही है।


हुआ यह कि इस समय बिजली कि अघोषित सप्लाई से जन जीवन प्रभावित हो गया है। इससे आक्रोशित बबुरी कि जनता उपकेंद्र पर आधी रात को पहुंच गयी। आम जनता के साथ साथ सत्तासीन पार्टी के नेता भी परेशान है लेकिन वह अपने सरकार के व्यवस्था क खिलाफ बोले कैसे। लेकिन घर में  पार्टी के काम से बाहर जाने का भौकाल बनाते हुए सुबह ही नाश्ता व भोजन के लिए दबाव बनाने वाला दाव उल्टा पड़ गया। रात में बिजली कटौती पर पत्नी ने तंज का दिया। बिजली व्यवस्था तो खाक सुधर नहीं रही नेता बने पड़ रहे है। यह सुनते ही नेता जी बिजली उपकेंद्र पहुंच गए। उपकेंद्र पर पहले से ही दर्जनों उपभोक्ता जमे थे। नेता जी को देख उनका उत्साह व दर्जनों उपभोक्ता को देखकर नेता जी का उत्साह इसकदर बढ़ा कि वह उपकेंद्र पर ही ताला जड दिए। जेई व एक्सईएन को भी उल्टा सीधा बोलने लगे। स्थिति यह हो गयी कि बिजली आपूर्ति में सुधार तो हुआ नहीं लेकिन नेता जी सहित दस लोंगो पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी से दुर्व्यवहार जैसे धारा में मुकदमा दर्ज हो गया। अब नेता जी कि बीबी घर में इंतजार कर रही बाहर पुलिस खोज रही।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page