- बलुआ के गुरेरा के समीप हुआ घटना

Chandauli news : बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव के समीप शनिवार के देर शाम पेट्रोल पम्प के समीप मिट्टी लदे ट्रेक्टर के चपेट में आने से मोटरसाईकिल सवार दो लोंगो का घटना स्थल पर मौत हो गयी। घटना कि जानकारी के बाद ड्राइवऱ ट्रेक्टर छोड़ भाग गया। वही मृतक के घर जानकारी होते ही दर्जनों कि संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। चहनियां चंदौली रोड को जाम कर दिए। घटना कि जानकारी होते ही सर्किल के सभी थानों को लगा दिया गया। हलांकि पुलिस के समझाने व मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर शांत हुए।
चहनियाँ बाजार से शनिवार को श्रीराम पुत्र पन्नालाल (50) व रामकिशून राम पूत्र दूबरी l (52) निवासी फ़ूलपुर गांव थाना बलुआ के रहने वाले थे। यह दोनों लोग मोटरसाईकिल से घर जा रहे थे। जिसके बाद सामने से आ रही ट्रेक्टर ने जोरदार टककर हो गया। जो घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। घटना कि जानकारी होने के बाद मौके पर सीओ सकलडीहा सर्किल के अन्य थानो को लेकर पहुंच गए। मृतक के परिजनो से वार्ताकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।