- मुगलसराय में शराब दुकानदारों को संरक्षण दे रहा आबकारी व मुगलसराय थाना
- सूर्योदय होते ही शराब की खुलेआम हो रही बिक्री

Chandauli news : जिले में पहली बार गैर कानूनी कार्य पुते जोत शोर से खुलेआम हो रहा है। विभागीय जनो का कहना है की मुगलसराय एसओ का शराब तस्करों के साथ सीधा संबंध है। हर गैर कानूनी कार्य के लिए यहां रेट व व्यक्ति निर्धारित है। किस मद का पैसा किसके माध्यम से आएगा यह भी निश्चित है। एसओ के फरमान का असर भी दिख रहा है। जो दुकानदार थानेदार का निर्धारित रेट दे रहे वह खुलेआम शराब सूर्योदय के पहले से लेकर सूर्यास्त के बाद तक बेच रहे।
मुगलसराय में शराब का अवैध कारोबार तेजी से चल रहा।
कैलाशपूरी का मॉडल शॉप हो या फिर देशी की दुकान यहां जब जी चाहे जितने मात्रा में शराब चाहिए उपलब्ध है। वही हाल रेलवे चौकी अंतर्गत दुकान की है। यहां से बिहार ले जाने वालों को झोले भर का शराब दिया जाता है। समय से निर्धारित व मानक से ज्यादा एक व्यक्ति को शराब बेचने के लिए दुकानदार आबकारी विभाग से लेकर पुलिस तक को सुविधा शुल्क देते है। सूत्रों की मानें तो समय से पूर्व व समय के बाद शराब बेचने के लिए 20 हजार रुपया मुगलसराय थाने को देते है। जबकि आबकारी विभाग इन दुकानादारों से हर माह 5 हजार रुपया लेती है। सुविधा शुल्क लेने के बाद दोनों विभाग इन दुकानादारों के रक्षा कवच के रूप में ख़डी रहती है। मुगलसराय में स्थिति यह है यहां के थानाप्रभारी तो बकायदे फोटो वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्यवाही न होने का सुरक्षा देते है। जो वर्तमान समय में दिख भी रहा है। मॉडल शाप पर सुबह के 4 बजे से शराब बिक्री शुरू हो जाती है। देर रात्रि में झोला गैंग भी शराब लेकर ट्रेन के माध्यम से बिहार जाते है। सूत्रों की मानें तो इन झोला गैंग को बकायदे थाने से गोपनीय ढंग से सुरक्षा दिया जाता है।
आबकारी की स्थिति यह है की पिछले दिनों पांच महिलाओं से देशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गयी थी। शराब के डब्बे के बार कोड से दुकान की पहचान भी हो गयी। लेकिन रिपोर्ट जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।