Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय में नहीं रुक रही चोरी, साहब शराब दुकानदारों से वसूली में मगन

  • लैपटॉप के दुकान में चोरी आधा दर्जन से अधिक लैपटॉप चोरी
  • पीड़ित कि सूचना पर पहुंची डायल 112 घंटो तक नहीं पहुंची कोतवाली पुलिस




Chandauli news : जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. उसमें मुगलसराय पहले नंबर पर है। यहां आये दिन चोरी व लूट कि घटनाएं बढ़ रही है। थाना प्रभारी कि स्थिति है कि राजस्व कि वसूली कहा से होगी पूरी ऊर्जा वहाँ लगा रहे है। जबकि अन्य कार्य अधीनस्थो पर छोड़ दिए है। अधीनस्थो कि स्थिति यह है जहाँ से इनको लाभ नहीं वहा यह लोग भी आँख बंद कर लेते है।
पुलिस कि लापरवाही का आलम यह है कि यात्रियों से आये दिन लूट हों रही है। बैंक से पैसा निकालने वाले तक सुरक्षित नहीं है। मंगलवार को चोरों ने मैनाताली स्थित एक लैपटॉप कि दुकान का ताला तोड़कर आधा दर्जन से अधिक लैपटॉप उठा ले गयी। पुलिस कि नाकामी का हालत यह है कि पीड़ित चोरी कि जानकारी पुलिस को दिया डायल 112 कि गाड़ी मौके पर पहुंच गयी। लेकिन थाने कि पुलिस घंटों बाद नहीं पहुंची।
दुकानदार चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि मैनाताली में उसका एसके इनफ़ोटेक नाम से कम्प्यूटर कि दुकान है। मंगलवार को ज़ब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि सभी सामान बिखरा हुआ था। आधा दर्जन से अधिक लैपटॉप, बैटरी अन्य सामान गायब था।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page