- शुक्रवार से शुरू हुई जनगणना के कार्य में प्रगणक व सुरवाइजर के बीच नहीं बना रहा समन्यवय

Chandauli news : भारत सरकार ने जनगणना 2026 का कार्य प्रारम्भ करा दिया है। प्रथम चरण का शुभारम्भ शुक्रवार से प्रारम्भ हो चुका है। जिसमें प्रगणक मकान का गणना करेंगे। सरकार इस कार्य को ‘जनगणना से जनकल्याण’ का नारा दी है। लेकिन कर्मचारियों के तलामेल कि कमी दिख रही है जो जनकल्याण तो कम अपना कल्याण का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
जनगणना कार्यक्रम में अध्यापकों को प्रगणक के रूप में अध्यापक व अनुदेशक को लगाया गया है। जबकि कई जगह सुपरवाइजर में राजस्व विभाग के कर्मचारी लेखपाल को सुपरवाइजर बनाया गया है। अब दो अलग अलग विभाग के कर्मचारियों के बीच तलामेल कि कमी देखने को मिल रही है। इस तल्ख़ धूप में एक तरफ तापमान बढा हुआ है तो दूसरी तरफ आपसी तालमेल इसे और और बढ़ा रहा है ।
सकलडीहा में गणना कार्य में लगे कुछ अध्यापकों ने खा कि गांव में नजरी नक्शा बनाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वही राजस्वकर्मी लेखपाल घरों में एयर कंडीशनर में बैठे हैं, अध्यापक गांव की गलियों की खाक छान रहे हैं जबकि उनके सुपरवाइजर एक बार भी उनसे संपर्क नहीं कर रहे हैं। जबकि सुपरवाइजर को प्रगणकों के साथ फील्ड में घूम कर उनके HLB एरिया के बाउंड्री को चिह्नित करते हुए नजरी नक्शा बनवाकर जनगणना के कार्य को कराना आवश्यक है।अब प्रगणक व सुपरवाइजर के बीच ऐसे ही खींचतान रही तो जनगणना का कार्य सही ढंग से और सही तरीके से सही समय पर पूर्ण नहीं होता दिख रहा है।
इस संबंध में तहसीलदार अनुराग सिंह का कहना है अभी इस तरह कि शिकायत सामने नहीं आयी है। सभी को निर्देश दिया गया कि टीम भावना के साथ कार्य को सम्पादित करें।