- आये दिन सदर कोतवाली क्षेत्र में हो रही चोरी, हल्का इंचार्ज से लेकर इंस्पेक्टर तक मदमस्त

Chandauli news : कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए भले ही पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिए लेकिन उनके नाक के नीचे सदर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर लगातार चोर व उच्चक्के घटना को अंजाम देकर निकल जा रहे। हल्का प्रभारियों की स्थिति यह की केवल दावत खाने के लिए क्षेत्र में जा रहे है।
पुलिस का भय इस कदर समाप्त हो गया है की पिछले दिनों न्यायालय सुरक्षा के नाम पर एक दर्जन स्टार धारी से लेकर फित्ती धारी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी होने के बाद भी चोर से बड़े ही इत्मीनान के साथ अधिवक्ता प्रिंस मिश्रा का मोटरसाईकिल उड़ा ले गए। कचहरी की यह पहली घटना नहीं है। आये दिन दो से चार मोटरसाईकिल चुराने का रिकार्ड दर्ज है। यह बात अलग है कि पुलिस अधीक्षक ने मोटरसाईकिल कि गुमशुदगी दर्ज करने में पहली प्राथमिकता रखने के लिए कहें हो लेकिन इसका पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। कोतवाली पुलिस के जिस लापरवाही के कारण बताते हुए विजय बहादुर सिंह को यहां से हटाया गया था।
उसका आलम यह है कि पिछले दिनों रामजानकी मंदिर में चोरी करते हुए एक चोर को दर्शनर्थी रंगे हाथ पकड़कर दिए थे जिसमें से तीन से चार भग गए थे। लेकिन पुलिस यह भी पता नहीं लगा पायी कि कौन कौन था। वहीं कचहरी के पास उचक्कागिरी करने वाले ऑटो सवारों को भी जनता ने पकड़ लिया था। लेकिन गैंग के विषय मेने पुलिस के हाथ खाली है।