- सीओ चकिया से दो दिन में जांच कर आख्या देने का दिया निर्देश
- सीओ चकिया से दो दिन में जांच कर आख्या देने का दिया निर्देश
- Chandauli news : थाने पर आने वाले हर फरियादियो की समस्या को गंभीरता से सुनकर उसपर कार्यवाही करें। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। यह बात पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट कर दिया था। लेकिन उनके आदेश को अधिकांश थाना प्रभारी ठेंगे पर रख रहे है। यह हाल कमोवेश अधिकांश थाने का है। लेकिन सकलडीहा, इलिया में लापरवही अपने चरम पर है।
- इसका खुलासा होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया। उन्होंने इलिया थानाध्यक्ष के लापरवाही का जांच सीओ चकिया को सौपते हुए तीन दिन में आख्या देने का निर्देश दिया।थाना इलिया के बिशुनपुरवा में दो पक्ष में मारपीट हुयी। एक पक्ष लहूलुहान होने बाद थाने पहुंचा। लेकिन तजाना प्रभारी कमरे से बाहर नहीं आये। सर्किल का दरोगा कहानी बताकर वापस कर दिए। थाना के हिलाहवाली का चर्चा शोशल मीडिया पर हो गया। जिसका पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया। उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी व हल्का प्रभारी के कार्य प्रणाली की जांच सीओ को देते हुए दो दिन में आख्या तकब किये है। यही हाल सकलडीहा कोतवाली की है। यहां भी थाने के एसआई धुरंधर सिंह आदि पीड़ितों से सीधे मुंह बात नहीं करते।