- दुकानदारों के चालान की जानकारी होते ही सड़क के पार्किंग लाईन में सीढ़ी ख़डी होने लगी ठेला खुमचा

Chandauli news : हार हो जाती है जब मान लिया जाता है,
जीत तब होती है जब ठान लिया जाता है।” उक्त पक्तियाँ पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल पर सटीक बैठ रही। कारण की मुग़लसराय जाम के मुख्य श्रोतों पर अब कानून का डंडा पड़ने लगा है। सोमवार को बीच सड़क पर गन्ने का जूस बेचने वाले दो दुकानदारों का पुलिस ने चालान कर दिया। दुकानदारों पर अब कानूनी कार्यवाही शुरू होते ही मंगलवार के दिन नगर में बेतरतीब ठेला खड़ा करने वाले सलीके से अपनी दुकान को सड़क के पटरी पर लगाए थे। जिसके कारण सड़क अन्य दिनों के अपेक्षा ज्यादा ही खाली रहा।
मुगलसराय का जाम पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती भरा काम है। इन सभी के साथ थोड़ा भी ज्यादती करने के बाद मामला उच्चस्तरीय हो जाता है। सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष सभी इसके खिलाफ हो जाते है। जबकि सड़क जाम के कारण सबसे अधिक मुसीबत भी नगर वासी झेलते है। पिछले दिनों सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया था। लेकिन एक दो दिन तक पुलिस सक्रियता दिखायी फिर जैसे का तैसा हो गया। जिसे 24newstime. com ने मुगलसराय पुलिस की नाकामी से एसपी का आदेश दिन भर चले ढाई कोस नामक शीर्षक से प्रमुखता उठाया। जिसका असर रहा की पुलिस सक्रियता दिखायी। सोमवार को नगर भ्रमण पर निकली पुलिस को रास्ते मे दो ठेला गन्ना का जूस बेचते मिल गए। इन सभी का ठेला पुलिस जब्त कर ली। जिसकी जानकरी के बाद हड़कंप मच गया।