- जनता दर्शन में पीड़ित ने लगाया गुहार, मारपीट की तहरीर के बाद नहीं हो रही कार्यवाही

Chandauli news : मारपीट की घटना पर एसपी के गंभीर होने के बाद भी थानों पर ढीलाई बरती जा रही है। जिसपर एसपी ने मुगलराय थाने पर तैनात दरोगा प्रदीप सिंह को सोमवार को निलंबित कर दिए। एसपी के जनता दरबार में
एक आवेदक ने गुहार लगाया की उसके पिता के साथ पिछले माह थाना मुगलसराय क्षेत्र में मार पीट की घटना हुई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल है। परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। शिकायती पत्र पर पुलिस अधीक्षक ने ज़ब मामले का जांचा कराया तो पता चला की आवेदक के पिता पर 28 मार्च 2026 को हमला हुआ था जिसमें हालत गंभीर होने पर वाराणसी में अभी भी उपचार चल रहा है । गंभीर चोट होने के कारण पीड़ित बयान नहीं दे सका। हालत गंभीर होने के बाद भी अभियोग में धारा की बढ़ोत्तरी नहीं की गयी। इस तरह की लापरवाही सामने आने पर विवेचक प्रदीप सिंह को एसपी ने तत्काल निलंबित कर दिया।