Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीति

रास्ता का विवाद निपटाने के लिए चौकी प्रभारी ने लिया दस हजार, नहीं खुला रास्ता पीड़ित को ही धमकाने लगा दरोगा

  • मामला एसपी दरबार पहुँचते ही वर्षो का विवाद मिनटो में सुलझा
  • एसओ मौके पर पहुंचकर विवाद का कराये निस्तारण



Chandauli news : शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के दरबार मे पहुंचते हो वर्षो से रास्ते के विवाद फंसे दो पट्टीदारों का झगड़ा गुरुवार को सुलझ गया। बांस बल्ली से बंद रास्ते को पुलिस ने खोलवा दिया। खुद मौके पर एसओ बलुआ लाव लश्कर के साथ पहुंचकर विवाद का पटाक्षेप करा दिए।
बुधवार को बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी अनिल यादव पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार पहुंच गया। जहाँ उन्होंने शिकायत किया वर्षो के पुस्तैनी रास्ते को पत्तीदार पिछले कई वर्ष से बंद किये हुए है। जिसे खुलवाने के लिए थाना बलुआ पर कई प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ। यहां तक कि रास्ता खोलवाने के लिए महुअर चौकी इंचार्ज ने पीड़ित से दस हजार रुपया भी लिया। लेकिन विवाद को उन्होंने हल नहीं कराया। अब ज़ब पीड़ित फरियाद लेकर जाता है तो चौकी प्रभारी ग़ालियों का बौछार करते है। यहां तक कि पैर मेने गोली मारने कि धमकी देते है। पीड़ित के शिकायत का पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया। जिसका असर थाने पर दिखा खुद एसओ मौके पर पहुंचकर रास्ता विवाद को हल कराया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page