Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

एसपी कि सख्ती : दस बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, मैरिज लान के सामने सड़क पर नहीं खड़ा होगा वाहन

  • मैरिज लान संचालक पार्किंग कि करें व्यवस्था, तैनात करें वालेंटियर


Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सुगम यातायात को लेकर एक बार से सख्ती दिखाए है। इस बार उनके निशाने पर डीजे के कानफोड़ नगाड़ा पर नागिन डांस कराने वाले डीजे संचालक व मैरिज लान संचालक है। एसपी ने गुरुवार को जिले भर के लान संचालक व डीजे संचलकों क साथ बैठक कर एक संदेश दे दिया  कि डीजे संचालक सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन जिले में सुनिश्चित कराएं। मतलब रात्रि दस बजे के बाद सड़कों पर नागिन डांस अब नहीं होगा। यही नहीं मैरिज लान संचालकों को भी सड़क जाम होने कि स्थिति मे कानून कि कौन सी धारा लगती है इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि लान संचालक पार्किंग कि व्यवस्था करें। सड़क पर वाहन खड़ा हुआ तो फिर मुकदमा भी लिखा जायेगा।


आगामी 15 जून से अधिक मास समाप्तहो रहा है। इसके बाद शादी विवाह का सीजन शुरू होगा। जिले में करीब 50 से अधिक लान है जो मानक को पूरा किये बगैर संचालित हो रहे है लेकिन अब तक किसी का ध्यान इधर नहीं गया था।


अपने आगमन के पहले ही दिन से यातायात को. लेकर गंभीर पुलिस अधीक्षक ने मुगलसराय के ठेला खुमचा व पटरी पर दुकान लगाने वालों पर कार्यवाही करते हुए जो संदेश दिया वह अब तक जारी है। इसी क्रम में चंदासी में भी में सड़क पर ट्रक कि पार्किंग पर रोक लगाया गया है। अब सीजन लगन के तहत वैवाहिक कार्यक्रम सशुरू होगा। जिसके तहत यातायात व्यवस्था, ध्वनि प्रदूषण जैसे तमाम नियमों को दर किनार किया जाता रहा है। जिसके लिए पुलिस लाइन के नवीन सभागार में आधार दर्जन से अधिक वातानुकूलित यंत्रो से एकदम चिल्ड सभागार में मैरिज लॉन संचालकों, डीजे संचालकों को बैठाकर पुलिस अधीक्षक ने पाठ पढ़ाना शुरू किया। इसके बाद तो इन दोनों संचालकों के माथे पर जो बल पड़ा कि उसके दबाव में इस ठंडक भरे हाल में भी लोग पसीना से तर बतर होने लगे। कारण कि अधिकांश मैरिज लान के पास पार्किंग कि व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लाखो रूपये शादी के नाम पर लेने वाले संचालक परेशान दिखे।
इसके बाद एसपी ने डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का कड़ाई से पालन करने, रात्रि 10:00 बजे के बाद लाउडस्पीकर का प्रयोग न करने कि हिदायत के साथ साथ लेजर लाइटों का प्रयोग पूर्णतः बंद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लेजर लाइट से सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों के दुर्घटना का कारण बनती है। आधी सड़क घेर कर नागिन डांस कराने वाले बैंड संचालकों को भी हिदायत दिए कि एक साइड से बारात लेकर जाये। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों से कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी है कि नियम का पालन न करने वालों पर सख्ती करें। जिस थाना क्षेत्र में लापरवाही मिली उनके विरूद्ध भी कार्यवाही होगी।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  अनन्त चन्द्रशेखर, एएसपी ऑपरेशन सतीश चन्द्र शुक्ला, सभी सीओ व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page