- पुलिस अधीक्षक ने अपराध निरीक्षक विवेचना सेल विमलेश मौर्या को किया निलंबित
- एएसपी सदर के रिपोर्ट पर एसपी ने कि कार्यवाही

Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने विवेचना सेल में तैनात इंस्पेक्टर विमलेश कुमार मौर्य को कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही व उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना आदि आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सदर कोतवाली के अपराध संख्या 280/2024 जो धारा-103(1) बीएनएस कि विवेचना इनके द्वारा कि जा रही थी। विवेचना के दौरान उनके द्वारा नमित अभियुक्तगण अब तक कोई नोटिस भी तामिल नहीं कराया गया। जिसकी समीक्षा अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर कर रहे थे, उनके द्वारा विवेचना से संबंधित जानकारी जब ली गयी तो विवेचक चुप्पी साध लिए। जबकि इसके पूर्व क्या क्या कार्यवाही करनी है यह बताया गया था। लेकिन कोई पहल इंस्पेक्टर द्वारा ही किया गया। जिससे उनके द्वारा अवहेलना की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सदर की जांच में यह सभी गंभीर तथ्य पूर्णतः सही पाए गए। जिसके बाद ‘निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।