Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

चर्चा में कंदवा थाना : प्रभारी से लेकर मुंशी तक पर दिलफेक का आरोप

  • पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत करने निकली महिला कर्मचारी का साथी कर्मचारियो ने किया मान मनौव्वल



Chandauli news : बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित कंदवा थाना कभी नक्सल प्रभावित कि श्रेणी में था। जिसके कारण थाने का निर्माण भी अष्टकोणीय हुआ। धीरे धीरे ठीक ठाक पुलिसिंग कि वजह से चकिया व नौगढ़ क्षेत्र से पहले यह सामान्य थाना कि श्रेणी में आ गया। कानून ब्यबस्था को लेकर बॉर्डर का थाना होने कारण चुनौती रहती है। लेकिन फिलहाल यह थाना जनता कि समस्याओं से दूर होकर यहां तैनात कर्म चारियों के दिलफेक स्थिति से ज्यादा चर्चा में है।
सूत्रों कि माने तो थाना प्रभारी से लेकर मुंशी तक के कारनामें चर्चा में है। पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत लेकर पहुंची लड़की ने कंदवा एसओ राजीव मल्ल पर कई आरोप लगाए। यही नहीं कप्तान के यहां शिकायत करने के बाद वह कंदवा थाने भी पहुंच गयी जहाँ एसओ से तीखी बहश भी हुयी। जिसकी जानकारी थाना प्रभारी कि पत्नी तक को हो गयी। अब महिला के आरोप पर थाना प्रभारी के उपर कितनी बड़ी कार्यवाही होंगी शायद इसका अंदेशा पत्नी हो गया। चर्चा है कि कथित प्रेमिका को साथ रखने तक के लिए सहमति बन गयी । इसके लिए घंटो पंचायत हुयी इसके बाद दूसरे दिन कार्यवाही न करने का प्रार्थना पत्र लेकर पहुंच गयी। थाना प्रभारी का मामला चर्चा में था तब तक मुंशी पर भी छेड़खानी का आरोप एक महिला कर्मचारी ने लगा दिया। महिला कर्मचारी का आरोप है कि मुंशी उसे गलत नजरों से छूता है। महिला कर्मचारी पुलिस अधीक्षक के यहां दूसरे दिन जाने का में बना ली। इस मामले में पुरी रात पंचायत शुरू हुयी। सहयोगी कर्मचारियों ने काफी मान मनौव्वल कर उसे शांत कराया। जानकारों का कहना है कि दोनों काफ़ी लम्बे समय से कंदवा में नियुक्त है। इस संबंध में सीओ देवेंद्र कुमार का कहना है कि मुंशी के उपर लगे आरोप कि जानकारी नहीं है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page