- मस्जिद तोड़ने में ढीलाही पर बिफरे एसडीएम ने कहा, प्रगति देख लग रहा हटाने का मन नहीं

Chandauli news : मुगलसराय अतिक्रमण पर दूसरे दिन उसी उत्साह व तरोताजगी के साथ एसडीएम व सीओ पूरे लाव लश्कर के साथ गुरुवार को जहाँ से काम बंद था उस स्थान से कार्य शुरू कराने के लिए टीम पहुंच गयी। गुरुवार को मस्जिद को स्वयं से तोड़ने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग छत पर चढ़े थे। लेकिन टीम के जाने के साथ ही यह लोग भी शांत हो गए।
रात भर में कोई प्रगति नहीं दिखी जिसके बाद शुक्रवार को एसडीएम ने मस्जिद खाली करने का निर्देश देते हुए पहले वही से काम शुरू करने का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद हड़कंप मच गया।
मस्जिद से जुड़े लोग एसडीएम के सामने आ गए। लेकिन एसडीएम के तेवर के आगे यह लोग पसीना छोड़ रहे थे। हलांकि शुक्रवार का दिन होने के कारण जेसीबी आगे बढ़ गयी।मुगलसराय के दोनों पटरी में चार दिन तक यह अभियान चलाया जाना है। जिसमें गुरुवार को 60 मकान तोड़े गए थे। डिवाइडर के दक्षिण तरफ दो दिन व उत्तर में दो दिन तक अभियान चलाया जायेगा।