Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

चाय अड्डी के पास तालाब में मिला युवक का शव, नहीं हो सका शिनाख्त

  • मृतक के पहनावे से झलक रही रहिशी, पुलिस बता रही विक्षिप्त


Chandauli news : अलीनगर के गोधना स्थित एक चाय कि अड्डी के पास स्थित तालाब में 36 वर्षीय युवक का शव उतराते हुए मिला। जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हों सका है। हलांकि युवक के पहनावे से किसी रहीशजादे से इंकार नहीं किया जा सकता। जींस का पैंट हाथ के कलाई में ब्रांडेड घड़ी, गंजी के अलावा दाहिने हाथ में कलावा व कड़ा पहने हुए था। शव के मिलने कि सूचना के बाद अलीनगर कि पुलिस पहुंच गयी। जो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। शिनाख्त के लिये आस पास के लोंगो से वही कोरमपूर्ति वाकई पूछताछ कर पुलिस अपने जीडी में लावारिश लाश के रूप में दाखिल कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियो कि माने तो शव को जब बाहर निकला गया तो युवक कि दोनों मुट्ठी बंधी हुयी थी। जैसे उसका जान लेने के लिये जबरदस्ती किया गया हो। हत्या का एंगल मानकर पुलिस त्वरित पूछताछ करने कि बजाय अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट व शिनाख्त के बाद ज़ब मुकदमा होगा उसके बाद इसपर लगेगी तब तक साक्ष्य मिटाने वाला पाना काम कर जायेगा। आस पास के लोंगो को माने गोधना मोड़ के चाय कि दुकान पर प्रतिदिन कई ब्रांड कि लक्जरी गाड़ियां लगती है। वहीं वाराणसी से ऑटो व अन्य सवारी गाड़ियों से लड़कियां उतरती है। जो पहले से ही निर्धारित गाड़ियों में बैठकर जाती है। जो देर शाम तक पुनः उक्त स्थानों से उसी क्रम में अपने गंतव्य को जाती है। हलांकि उक्त युवक को पुलिस ने विक्षिप्त मां लिया है। थाना प्रभारी गगन सिंह का कहना है कि आस पास के लोंगो ने बताया कि यह युवक पिछले एक सप्ताह से गोधना के आस पास देखा गया है। जिसकी हरकत विक्षिप्त कि तरह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव को 24 घंटे शिनाख्त के लिये रखा जायेगा। परिजनों आदि का पता चलता है कोई शिकायत पत्र मिलेगा उसके अनुसार आगे कि कार्यवाही कि जाएगी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page