Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

कभी बजता ना नाम का डंका, आज सामने टूटा कार्यालय बने रहे बेचारा

  • सपा कार्यालय पर चला प्रशासन का बुलडोजर
  • पूर्व प्रमुख चौखट दरवाज़े को बचाने का लगा रहे थे गुहार

Chandauli news : सब दिन होत न एक समाना, एक दिन राजा हरिश्चंद्र गृह, कंचन भरे खजाना। एक दिन भरै डोम घर पानी, मरघट गहे निशाना । उक्त पक्ति शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्यवाही के दौरान देखने को मिली। ज़ब जेसीबी तोड़ फोड़ करते हुए ज़ब सपा कार्यालय के पास पहुंची तब जो जहाँ था वहीं रुक गया। हर किसी कि निगाह जेसीबी और अधिकारियों कि तरफ एकटक देख रही थी। कारण कि एक समय था ज़ब समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड के रूप में पहचान बनाने वाले बाबूलाल यादव आज एसडीएम के सामने हाथ जोड़े खडे थे।

एक दौर था ज़ब जनपद के अधिकारियों में बाबूलाल यादव का खौफ था। लेकिन शुक्रवार को ज़ब जेसीबी चुंगी कार्यालय (समाजवादी कार्यालय ) के मेन गेट पर लगे चैनल को जेसीबी ने अपने पंजे से फंसा कर बाहर किया वैसे ही पूर्व प्रमुख के चेहरे कि भाव भंगिमा बदल रही थी। कारण कि यह कार्यालय समाजवादी पार्टी कि बजाय बौरी हॉउस मतलब पूर्व सांसद रामकिशुन यादव परिवार का अमानत माना जाता है। कार्यालय कि मजबूती पर भी विशेष बल दिया गया। बाहर से लोहे के चैनल उसके बाद मजबूत शीशम के चौखट उसमें शीशम का दरवाजा लगा था। जिसे निकालने में जेसीबी को मेहनत करनी पड़ी। ज़समाजवादी पार्टी के लहराते झंडे के विशालकाय भवन पर बुलडोजर चल रहा था तो पूर्व प्रमुख का धैर्य जबाब दे गया। कार्यालय को बचा न पाने कि कसक उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। अंततः पूर्व प्रमुख को यह कहना पड़ गया कि चौखट व दरवाज़े को छोड़ दिया जाय बहुत नुकसान हो जायेगा। वह कल शाम तक निर्धारित सीमा तक बिल्डिंग को जमींदोज कर देंगे। सपा कार्यालय के तोड़े जाने के बाद अन्य अतिक्रमण कारियों के हौशले जमींदोज हो गए।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page