- लोकल गांजा व शराब तस्करों पर नहीं हो रही कार्यवाही

Chandauli news : वाराणसी की एसटीएफ ने जिले मुगलसराय के कटरिया अंडर पास के पास से 501 किलो गांजा पकड़कर मुगलसराय पुलिस को दिया। वहीं जिले की स्वाट व सर्विलांस की पुलिस ने भी 925 पेटी शराब पकड़ कर मुगलसराय के गुडवर्क में सहयोग किया। सर्विलांस की टीम ने ट्रक के साथ जम्मू के 50 वर्षीय चालक मोहम्मद जबीर तो एसटीएफ ने भी गांजा के साथ दो तस्कर सुरेंद्र यादव व राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जानकारी देते हुए बुधवार को पत्र प्रतिनिधियों को बताया की स्वाट व सर्विलांस की टीम लगातार शराब तस्करों के लोकेशन में मोबाईल नंबर पर गतिविधि बनाये थी। इसी दौरान पड़ाव क्षेत्र के ताहिरपुर मिल्कीपुर के पुलिस घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक के अनुसार जब टीम ने उक्त ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। जिसे मुगलसराय की पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी कर पकड़ लिया। ट्रक पर बोरे में आलू भरा हुआ था। जब ट्रक को खाली कराया गया तो उसमें 925 पेटी पंजाब मॉडल शराब बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित लागत दो करोड़ के आस पास है।
वहीं दूसरी तरफ एसटीएफ व मुगलसराय पुलिस ने ओडिशा से गांजा की खेप लेकर जा रही ट्रक संख्या BR24GD8352 को पकड़ा जिसमें लोहे का एंगल एवं मसालो के बीच छिपाकर 20 बोरियों गांजा रखा गया था। जिसकी जाँच की गयी तो उसमें 501.380 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस नव ट्रक से दो गिरफ्तार किया। जिसमें गिरफ्तार सुरेन्द्र सिंह यादव पुत्र स्व0 नरेश सिंह यादव व राजकुमार यादव पुत्र स्व0 नरेश सिंह यादव निवासी मोहल्ला नूरगंज थाना सासाराम के है।
सूत्रों की माने तो उड़ीसा से गांजा लेकर यह तस्कर चन्दौली पुलिस के नेटवर्क को धता बताते हुए चसैदराजा, अलीनगर व मुगलसराय थाने का क्षेत्र पार कर गए लेकिन पुलिस को कानोकान खबर नहीं लगी। यह बात अलग है की एसटीएफ की टीम को बिहार के लोकेटरों ने जानकारी दिया। इसके बाद एसटीएफ ने मुगलसराय के सहयोग से कटरिया के पास से पकड़ने में सफलता पायी।