Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय पुलिस का शराब करोबारियों से गलबहियां, बंदी के दिन भी महिला तस्करों को बेची शराब

  • पुलिस ने महिलाओं को शराब के साथ पकड़ा, बार कोड के बाद भी दुकानदारों पर कार्यवाही नहीं



Chandauli news :  मुगलसराय थाना प्रभारी हो या रेलवे चौकी इंचार्ज इन लोंगो की इस समय शराब कारोबारियों ठीक ठाक बन रही है। पुलिस के संरक्षण में अवैध रूप से शराब का कारोबार फल फूल रहा है। इसके लिए इस समय मुगलसराय में चार चार कारखास लगे हुए है। यहां तक की सूत्रों की मानें तो थाना इंचार्ज खुद डील कर रहे है। जिसके कारण बंदी के बाद भी दुकान खोलकर अवैध शराब कारोबार में लगे लोंगो को दुकानदार शराब बेच दे रहे है। उनके इस कार्य में थोड़ा बहुत भी किसी ने हस्तक्षेप किया तो उसका ट्रांसफर भी एन केन प्रकारेण हो जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अपने आगमन के दूसरे दिन बाद ही मुगलसराय में समय के बाद शराब बेचे जाने की शिकायत को पकड़ा। जिसके बाद यहां के प्रभारी को निलंबित कर दिए। लेकिन वर्तमान मे यह धंधा प्रभारी के मिली भगत से पूरे जोर शोर से चल रहा है। 15 अगस्त के दिन शराब की दुकान बंद होने के बाद भी देशी शराब के दुकान से शराब बिक्री हुयी। बकायदे एक दर्जन से अधिक बिहार की महिलाएं शराब लेकर जा रही थी। हलांकि चार लोंगो को पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर पकड़े लिया। जिन्हे जेल भेज दिया। जबकि शराब पर बकायदे स्कैनर लगा है। जिसे स्कैन करने पर इस बात की पुष्टि हो जाएगी की शराब किस दुकान की है। लेकिन पुलिस यह जहमत नहीं उठायी क्योकि इसके लिए ही तो थानाध्यक्ष के पास पैसा जाता है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page