- 1350 कि डीएपी 1500 ₹ तक बेच रहे सचिव, बरहनी साधन सहकारी से 27 बोरी डीएपी बेचने नहीं मिला कोई रिकार्ड

Chandauli news (barahni ): यूपी बिहार बार्डर पर स्थित सहकारी व निजी दुकानों से यूपी के खाद को बिहार के फ़सल मजबूत करने के लिए धड़ल्ले से बेचा जा रहा। डी एपी बिहार से संबधो को प्रगाढ करने मे अहम भूमिका निभा रही है। बिहार बार्डर के समीप की समितियों से रात्रि में सचिव की मिली मिली भगत से खाद बिहार पहुंच जा रही है। यह आरोप लगाते हुए गुरुवार को बरहनी साधन सहकारी समिति पर किसानों ने जमकर हंगामा किया सचिव पर चोरी का आरोप लगाते हुए सूचना विभागीय अधिकारियों को देते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की गयी।
किसानों के मुताबिक बरहनी साधन सहकारी समिति पर तीन सौ बोरा डीएपी आया हुआ था। गुरुवार को समिति से संबंधित किसानों को डी एपी का वितरण होना था।मौके पर जब आवश्यक कागजात के साथ डीएपी लेने किसान पहुंचे तो तीन सौ डीएपी मे 27 बोरा डी एपी कम देख किसान भडक उठे। सचिव को खरी खोटी सुनाया गया। किसानोंके सूचना पर पहुंचे एडीओ कापरेटिव राजेश सिंह द्वारा 27 बोरा डएपी के बारे मे जानकारी मांगी गयी लेकिन सचिव द्वारा कोई ठोस जानकारी नहीं दिया जा सका। मौके पर जुटे किसानों का आरोप था कि सचिव स्थानीय गांव के कतिपय लोगों की मदद से रात के अंधेरे मे डीएपी बिहार के लोंगो को बिक्री कर दी गयी है। उच्चाधिकारियों से जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की गयी है। इस संबंध मे एडीओ कापरेटिव राजेश सिंह का कहना है कि मामला जानकारी मे है जांचकर दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।