- रंगदारी मांगने के आरोप मे बरेली कि भमौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli news : वर्दी पहनकर देश सेवा का रक्षा करने कि कसम खाने वालों मे कुछ ऐसे भी वर्दी धारी है जिनके कृत्य से पूरा डिपार्टमेंट बदनाम हो जाता है। जिसकी जानकारी होने के बाद सजा के रूप मे उन्हें दंड भी दिया जाता है। लेकिन पैसों कि भूख मे इस कदर वह भूखे हो जाते है कि यह दंड उनके लिए कोई मायने हो रखता। अंततः विभागिय कार्यवाही के तहत बर्खास्त तक हो जाते है। लेकिन इसके बाद पैतरे बाजी से बज नहीं आते।
कुछ इसी तरह कि कहानी है चंदौली जिले मे तैनात सिपाही सुरकेश शर्मा का। जो बॉर्डर के इस जिले मे पोस्टिंग के बाद खाकी को देश सेवा कि बजाय गौ तस्करी, गांजा तस्करी व शराब तस्करी के लिए उपयोग करना शुरू कर दिया। जो बाद मे एन कार्यों को अपना मुख्य ब्यवसाय बनाया। तस्करों के साथ मिलकर करोड़ों कि सम्पत्ति तैयार किया। जिसके लिए वह ड्यूटी से गायब होने लगा। मूलतः शाहगंज का रहने वाले इस सिपाही के उपर एक दर्जन से अधिक आपराधिक व तस्करी के मामले मे मुकदमा दर्ज हो गया। जिसकी जाँच चन्दौली तक पहुंच गयी। जिसे 25 जुलाई 2025 को लगातार दो वर्ष से गायब होने के आरोप मे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्त होने के बाद पत्नी व दोस्त के साथ मिलकर लोंगो से रंगदारी मांगना, फर्जी मुकदमे मे फ़साने आदि के नाम पर पैसे मांगने लगा। इसी मामले में बरेली के भमौरा पुलिस ने शुक्रवार को सुरकेश शर्मा, उसकी पत्नी व एक दोस्त के गिरफ्तार किया है।