- कुरहना गांव के समीप रिंग रोड पर मनबढ़ो ने दिया घटना को. अंजाम

Chandauli news : नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पत्र प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कहा था की चन्दौली में मनबढ़ई बहुत है। इसे रोका जायेगा। पुलिस का ऐसे लोंगो पर खौफ दिखेगा। लेकिन एसपी को तीसरे दिन ही मोटरसाईकिल सवारों ने खुला चैलेंज देते हुए मुगलसराय के कुरहना गांव के समीप मैजिक सवार दो लोंगो से रिंग रोड पर 45 हजार रुपया, सोने का लाकेट व मोबाइल का छिनैती कर लिए। पीड़ितों ने थाने पर पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।

मिर्ज़ापुर जिले के आदलहाट व फिरोजपुर के रविन्द्र व रोहित सिंह के साथ छिनैति की घटना हुई है। दोनों ने जो तहरीर दिया है उसके मुताबिक यह लोग मैजिक से गोला बाजार गोरखपुर से धान का बीज देकर वापस आ रहे थे। रिंग रोड पर कुरहना ओवर ब्रिज के पास पेशाब करने के लिए रुके थे। तभी मोटरसाईकिल सवार तीन लड़के आ गये और इन सभी के साथ छिनैती करने लगे। विरोध करने पर दोनों की पिटाई भी किये। इनके पास रखे 45000 रुपया नकद तथा एक सोने का लौकेट लेकर भाग गये ।
घटना के बाद पीड़ित को मुकदमा दर्ज कराने में नाको चना चबाना पड़ता लेकिन पुलिस अधीक्षक के आक्रोश का शिकार न हो जाय इस बात का डर जरूर दिखा। पीड़ित के तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।