Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

टावर का सामान चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य पुलिस के लगे हाथ

अभियुक्तों के पास से पुलिस ने बरामद किया सामान

Chandauli news : अलीनगर पुलिस ने मोबाईल टावरों का सामान चुराने वाले अंतरराज्यीय चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से मोबाईल टावर के सामान बरामद किये है। जिसकी लागत पांच लाख रूपये से अधिक है। पकड़े गए चोरों में मनीष कुमार छोटू जमालपुर व कमलेश पटेल कमरहट्टा थाना पड़री मिर्ज़ापुर के निवासी है। चोरी का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने पत्र प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया की पकड़े गए दोनों चोर टावर कंपनी में रिंगर टेक्निशियन का काम करते है। जिनको टावर के सबसे महंगे उपकरण के विषय में जानकारी है। इन सभी के पास रेनूकुट व चन्दौली के 170 टावरों का सुपरविजन की जिम्मेदारी थी।2023 में यह टेक्निशियन का काम छोड़ दिया था। उसके बाद टावरों से सामान चोरी करना शुरू कर दिया। 2024 में मनीष को 41 किलो तार के साथ पकड़ा गया था। यह सभी टावर पर लगने वाले उपकरण अंजना को चुराते थे। जिसे दिल्ली ले जाकर बेचते थे। पूछताछ में मनीष ने बताया की वह सदलपुरा स्थित एयरटेल कंपनी के टावर से चोरी किये थे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page