Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अपराध जगत से वास्ता रखने वाले दो व्यक्ति 06 माह के लिए जिला बदर

  • बलुआ व शाहबगंज पुलिस कि रिपोर्ट पर कार्यवाही



Chandauli news :  छिटपुट अपराध के कारण पुलिस रिकार्ड में आरोपी हुए दो ब्यक्तियों पर पुलिस ने गुंडा कि कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी। पुलिस के रिकार्ड पर जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग ने दोनों आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर घोषित कर दिया। यह कार्यवाही शाहबगंज व बलुआ पुलिस कि रिपोर्ट पर हुयी है।
  पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि अपराध व मनबढ़ प्रवित्ती के लोंगो पर पुलिस अंकुश लगा रही है। इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने व जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 02 आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी है। जिन्हे 06 माह के लिए जिले की सीमा से बाहर रहना होगा। उक्त तिथि से पूर्व इन दोनों का जिले में सक्रियता या भी आगमन हुआ तो पुलिस सख्ती दिखाएगी। जिलाबदर किये गए अपराधी मेंथाना बलुआ से राधेश्याम राजभर पुत्र स्व० मूरत राय (55) वर्ष  ग्राम कांधी थाना बलुआ। जिसके उपर मु0अ0स0- 31/19 धारा 323, 504, 506, .मु0अ0स0- 125/25 धारा 351(3), 352 .मु0अ0स0- 208/24 धारा 115(2), 117(2), 118(1), 190, 191(2) बीएनएस, मु0अ0स0- 51/18 धारा 147, 148, 336, 427, 504, एनसीआर 25/25 धारा 352 के तहत दर्ज है। वहीं दूसरा अपराधी थाना शहाबगंज से सेवालाल उर्फ लोहा सिंह चौहान पुत्र हरिदास चौहान ग्राम सिंघरौल का है। इसका अपराधिक इतिहास मु0अ0स0- 134/03 धारा 302, 323, 504, 506/34 भादवि थाना बबुरी, मु0अ0स0- 03/2025 धारा 352, 351(2) बीएनएस थाना शहाबगंज, मु0अ0स0-69/2017 धारा 135 विद्युत अधि० थाना शहाबगंज में अभियोग दर्ज है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page